इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा वृक्षारोपण कर मनाई गई स्वर्गीय नीलम टुटेजा की जयंती

spot_img
Must Read

रायगढ़ 5 जुलाई:- इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा क्लब की संस्थापक सदस्य स्वर्गीय नीलम टुटेजा की जयंती के अवसर पर निकले महादेव मंदिर,जयसिंह तालाब पार्क में नीम एवं आंवला के पौधों का रोपण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने स्वर्गीय नीलम टुटेजा के योगदान को स्मरण करते हुए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की संस्थापक एवं सक्रिय सदस्य स्वर्गीय नीलम टुटेजा ने सदैव पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी तथा पौधारोपण को जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य माना।उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए क्लब द्वारा उनकी जन्म जयंती के अवसर पर यह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।उन्होंने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करने का आधार भी हैं।

क्लब द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यह पौधे भविष्य में पर्यावरण संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल,सचिव सुनीता अग्रवाल,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल,गोमती अग्रवाल,शशि अग्रवाल,बीना शर्मा,राखी देवांगन,सुधा चिड़िपाल, करुणा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण...

कौशल से रोजगार, स्वावलंबन से समृद्धि - यही है महतारी सदन का संकल्प रायगढ़:- छत्तीसगढ़ में महिलाओं को सिर्फ योजनाओं...

More Articles Like This