सत्यनारायण बाबाधाम की तपोस्थली से अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए 9 श्रद्धालु, बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर दिखा अपार उत्साह

spot_img
Must Read

राज्यपाल महोदय ने हरी झंडी दिखाकर पहले जत्थे को किया रवाना

रायगढ़। भगवान बाबा बर्फानी के पावन दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित श्री सत्यनारायण बाबाधाम, कोसमनारा की तपोस्थली से भी 9 सेवकगण एवं श्रद्धालुओं का दल अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ है।

यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने जम्मू स्थित भगवती नगर बेस कैंप पहुँचकर अपनी श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक अनुभूति साझा की। इसी स्थान से राज्यपाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रथम जत्थे को रवाना किया जाता है। श्रद्धालुओं ने बताया कि रायगढ़ के कोसमनारा में श्री सत्यनारायण बाबा पिछले 28 वर्षों से बिना अन्न-जल ग्रहण किए जनकल्याण हेतु तपस्या में लीन हैं, जिनके आशीर्वाद से वे इस पावन यात्रा का सौभाग्य प्राप्त कर सके हैं।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ होगी, जबकि पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बेस कैंप में एंटी-ड्रोन प्रणाली तैनात की गई है तथा श्रद्धालुओं के पंजीकरण और टोकन वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।

यात्रा दो प्रमुख मार्गों से संपन्न होगी—48 किलोमीटर का पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग तथा 14 किलोमीटर का बालटाल मार्ग। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में लगभग 2,100 शौचालय, स्वास्थ्य शिविर तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं सुरक्षाबलों द्वारा पूरे क्षेत्र में व्यापक सर्च और कॉम्बिंग अभियान चलाकर यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ के गांवों में बनेंगे खेल के मैदान, 9 पंचायतों के लिए 46 लाख स्वीकृत, ओपी चौधरी की पहल से युवाओं को मिलेगा मंच

रायगढ़:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने में जुटी है। इसी...

More Articles Like This