जिनकी लोकप्रियता और जनसमर्थन को रोका नहीं जा सकता, उन्हें बदनाम करने के प्रयास शुरू हो जाते हैं-पूनम पटेल सोलंकी

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य पूनम पटेल सोलंकी ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता, जनस्वीकार्यता और विकास कार्यों से विपक्ष घबराया हुआ है। यही कारण है कि एक ऑडियो को आधार बनाकर उनके व्यक्तित्व और छवि पर प्रश्नचिन्ह लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि जनता उनके कार्यों और नेतृत्व क्षमता को भली-भांति जानती है।
पूनम पटेल सोलंकी ने कहा कि जब किसी नेता का जनाधार लगातार बढ़ता है, विकास कार्यों की चर्चा प्रदेशभर में होती है और जनता का विश्वास उसके साथ मजबूती से खड़ा होता है, तब राजनीतिक विरोधी मुद्दों के अभाव में दुष्प्रचार का सहारा लेते हैं। लेकिन रायगढ़ की जनता भावनाओं नहीं, बल्कि विकास और परिणामों के आधार पर निर्णय लेने वाली जनता है।
उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ जिले ने विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, अधोसंरचना और रोजगार के क्षेत्र में हुए कार्य आज स्वयं उनकी कार्यशैली और दूरदर्शी सोच का प्रमाण हैं। यही उपलब्धियां विपक्ष को असहज कर रही हैं।
पूनम पटेल सोलंकी ने कहा कि एक ऑडियो को आधार बनाकर किसी जनप्रिय नेता की वर्षों की मेहनत, समर्पण और जनता के बीच अर्जित विश्वास को कम नहीं किया जा सकता। रायगढ़ की जनता सच्चाई को समझती है और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने वाले नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ी है। ऐसे प्रयासों से न तो ओपी चौधरी की लोकप्रियता कम होगी और न ही जनता का विश्वास डिगेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को निराधार आरोपों और भ्रम फैलाने की राजनीति छोड़कर जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करेगा तथा किसी भी दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

पुसौर में प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार — रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लुटेरों की...

सुनियोजित तरीके से प्रोफेसर को बनाया बंधक, चाकू की नोक पर हासिल किए UPI पासवर्ड; खाते से रकम ट्रांसफर...

More Articles Like This