यह केवल ईंट गारे का भवन नहीं विद्या का मंदिर हैः सांगवान…बुड़िया में जिंदल द्वारा निर्मित नए प्राइमरी स्कूल भवन का किया गया लोकार्पण

spot_img
Must Read

24 जून रायगढ़। जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा क्षेत्र के गांवों में सीएसआर के तहत विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत बुड़ि़या में शासकीय प्राइमरी स्कूल के लिए नए भवन का निर्माण भी कराया गया है। इस नए भवन का लोकार्पण बुधवार 24 जून को किया गया।

बुड़िया के प्राइमरी स्कूल का भवन जर्जर होने के कारण गांव के जनप्रतिनिधियों ने जिंदल पाॅवर से नए भवन की मांग की थी। जिंदल पाॅवर द्वारा अपने सीएसआर एक्टिविटी के तहत उक्त स्कूल के लिए राशि स्वीकृत कर नया भवन बनवाया गया। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि वीपी जेपीएल संदीप सांगवान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक उपाध्यक्ष ऋषिकेश राय शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि बीईओ तमनार मोनिका गुप्ता, एबीईओ उत्तर कुमार सिदार, सरपंच भारती धुर्वे, जनपद सदस्य दिनेष बेहरा थे। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीपी संदीप सांगवान ने कहा कि नया भवन केवल ईंट गारे की बिल्डिंग नहीं बल्कि भारत के भविश्य को बनाने के लिए तैयार की गई ईमारत है। उन्होंने कहा कि जिंदल पाॅवर और जिंदल फाउंडेशन द्वारा लगातार क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से लोगों की मांग पर काम किया जा रहा है। उन्होंने भविश्य में भी और विकास कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बीईओ मोनिका गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के विकास में जिंदल प्रबंधन की भागीदारी प्रशंसनीय है, उन्होंने स्कूल की दीवारों में बच्चों की लर्निंग के लिए वाॅल पेंटिंग कराने का सुझाव भी दिया। जनपद सदस्य दिनेश बेहरा में जिंदल फाउंडेशन द्वारा बुड़िया में बनवाए गए नए भवन के लिए जिंदल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र में जिंदल फाउंडेशन द्वारा सभी प्रकार के काम कराए जा रहे हैं। सरपंच भारती धुर्वे ने कहा कि जिंदल द्वारा बढ़िया स्कूल भवन बनवाया गया है। इसके अलावा विकास के अन्य कार्य भी जिंदल फाउंडेशन द्वारा स्वीकृत कराए गए हैं। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

स्कूल के ग्राउंड का होगा समतलीकरण

ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल परिसर के समतलीकरण की मांग की। सहायक उपाध्यक्ष ऋषिकेश शर्मा ने ग्रामीणों की मांग के अनुसार स्कूल के खेल मैदान का समतलीकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बुड़िया में जिंदल फाउंडेशन द्वारा कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं, इसी कड़ी में प्राइमरी स्कूल के लिए नया भवन ग्रामीणों की मांग पर किया गया है, आगे भी विकास कार्य कराए जाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This