सपने देखिए और उसे पूरा करने के लिए मेहनत कीजिए: ओमप्रकाश…जेपीएल द्वारा सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

spot_img
Must Read

13 मई रायगढ़। शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल धौराभांठा में बुधवार को स्कूल के दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए मेधावी विद्यार्थि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपीएल माइंस तमनार के प्रेसिडेंट व सीईओ ओमप्रकाश थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश ने छात्र- छात्राओं से कहा कि वे पढ़ते समय न सिर्फ सपना देखें बल्कि उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पहले कुछ बनना है यह ठान लीजिए फिर बन के दिखाइए, तब फिर पूरा समाज आपका सम्मान करेगा। श्री ओमप्रकाश ने कहा कि तमनार क्षेत्र में कंपनी द्वारा विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में बारहवीं तक छात्राओं की संख्या अधिक है, लेकिन इसके बाद लड़कियां पढ़ नहीं रही हैं, उनकी संख्या कम हो जा रही है। उन्होंने कहा कि दसवीं, बारहवीं की परीक्षा पास कर लेना ही आखिरी नहीं है, बल्कि यहीं से शुरूआत होती है, विद्यार्थी देश के भविष्य हैं। उन्होंने कहा जिंदल थर्मल पावर कंपनी द्वारा प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने अपने स्कूली शिक्षा की भी जानकारी दी साथ ही कहा कि सीएसआर द्वारा जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से सहयोग किया जाएगा। माइंस सेक्टर 1 के वाइस प्रेसिडेंट राजेश दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अच्छी मेहनत कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए जिंदल फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जाएगा।जनरल मैनेजर माइंस प्रताप कुमार राउत ने कहा कि कम व्यवस्था, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी अच्छा अंक लेकर बोर्ड परीक्षा पास की यह दूसरे विद्यार्थियों के भी अच्छा है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष विवेक बेहरा ने कहा कि यह केवल अंकों का सम्मान नहीं बल्कि विद्यार्थियों के समर्पण, मेहनत, पालकों और शिक्षकों का सम्मान है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में जिंदल फाउंडेशन का सहयोग मिलता रहा है। स्कूल के प्राचार्य एसआर डनसेना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सीएमआर के एजीएम राजेश रावत, बीडीसी ओमप्रकाश बेहरा, ग्राम पंचायत धौराभांठा के उप सरपंच यशपाल बेहरा, सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के माता, पिता और ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रोहित कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

विद्यार्थियों की जिज्ञासा का किया गया समाधान

मेधावी विद्यार्थी सम्मन समारोह कार्यक्रम में जिन विद्यार्थियों का सम्मान किया गया उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई और वे क्या बनना चाहते हैं उसकी जानकारी दी। साथ ही वे जो विषय लेकर पढ़ना चाह रहे हैं उसमें क्या क्या संभावनाएं हैं और क्या कठिनाइयां आ सकतीं हैं, उसे भी जानने का प्रयास किया। उनकी जिज्ञासा का समाधान जेपीएल माइंस तमनार के प्रेसिडेंट व सीईओ ओमप्रकाश ने किया।

22 छात्र- छात्राओं का किया गया सम्मान

मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में कक्षा बारहवीं में स्कूल की टाॅपर वीणा कुमारी गुप्ता, हफीजा बानो, सुमन गुप्ता, कृष गुप्ता तथा दसवीं के 18 छात्र- छात्राओं सहित 22 विद्यार्थियों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गरबा की थाप पर झूमेगा रायगढ़, 14 अक्टूबर को रेड क्वीन में सजेगी मेगा डांडिया नाइट

लायंस क्लब एवं दिव्य शक्ति की संयुक्त पहल संगीत, डांडिया, गरबा, फन, प्राइज और स्वाद का होगा शानदार संगम रायगढ़।...

More Articles Like This