spot_img
Tuesday, May 12, 2026

मोदी ने पीया युद्ध का गरल, कांग्रेस राज में जनता पीती त्राहि-त्राहि का जहर”: भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा

Must Read

सुमीत शर्मा ने आम जनता को बताया कि 1000 करोड़ रोज का घाटा सहकर भी मोदी सरकार ने बुझने नहीं दिए जनता के चूल्हेविपक्षी भी जाने श्रीलंका-पाकिस्तान में हाहाकार, भारत में मोदी राज में न बढ़े पेट्रोल के दाम”: सुमीत शर्मा ने बताया फर्क

रायगढ़:-भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से देश पर आर्थिक आपदा आई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व ने देश को त्राहि-त्राहि से बचा लिया।युद्ध की वजह से 68,000 करोड़ का जख्म खाकर भी जनता को पेट्रोल महंगाई की मार से बचाने वाली मोदी सरकार की आपदा अपील को कटघरे में खड़े करने वाला विपक्ष यह जान ले कि होर्मुज बंद है लेकिन फिर भी भारत चालू ये मोदी सरकार की नीतिगत ताकत का कमाल है।भाजपा नेता शर्मा ने कहा, _“युद्ध के कारण तेल कंपनियों को प्रतिदिन 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। कुल मिलाकर सरकार को 68,000 करोड़ का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। तेल भंडार का स्तर गिर रहा है, सेंट्रल एक्साइज पर असर पड़ रहा है। तीन दिशाओं से भारत पर आर्थिक मार पड़ी, फिर भी घरों में चूल्हे जलते रहे, वाहन चलते रहे, स्कूल चलते रहे। यह मोदी जी का शिव जैसा नेतृत्व है — युद्ध का गरल सरकार ने खुद पी लिया, जनता तक आंच नहीं आने दी। उन्होंने बताया कि भारत का तेल भंडार आज 5.33 मिलियन टन पर है जो केवल दो सप्ताह की जरूरत पूरी कर सकता है, जबकि IEA मानक 90 दिन का है। चंडीखोल, पादुर और बीकानेर में 6.5 मिलियन टन का दूसरा चरण निर्माणाधीन है। रिफाइनिंग क्षमता बढ़ाने के लिए नुमालीगढ़ में 34,000 करोड़ की लागत से 3 से 9 एमएमटीपीए का विस्तार हो रहा है, बाड़मेर संयंत्र चालू हो चुका है। 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग से देश 1.5 लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा बचा रहा है। दुनिया में जब श्रीलंका-पाकिस्तान में चार दिवसीय कार्य सप्ताह हुआ, फिलीपींस में ऊर्जा आपातकाल लगा, तब भारत में न ईंधन राशनिंग हुई, न वर्क फ्रॉम होम, न स्कूल बंद हुए, न पेट्रोल के दाम बढ़े। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि देश की जनता द्वारा चुना गया मुखिया प्रधान मोदी जी जिम्मेदार और दूरदर्शी है। कांग्रेस पर हमला करते हुए सुमीत शर्मा ने कहा कांग्रेस की नीतियों ने देश को हमेशा बर्बाद किया है। उनके राज में घोटाले होते थे, निर्णय 10 जनपथ में होते थे, और आपदा में जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता था। आज अगर कांग्रेस होती तो पेट्रोल 200 रुपये लीटर होता, राशन की लाइनें लगतीं और ब्लैकआउट होता। कांग्रेस सिर्फ मुफ्तखोरी और भ्रम बेचती है, अनुशासन की बात उसे हजम नहीं होती। सुमीत शर्मा ने युवाओं और नागरिकों से अपील करते हुए कहा , _“यह दुखद स्थिति हमेशा नहीं रहेगी। सरकार अकेले नहीं लड़ सकती। हमें पेट्रोल बचाना होगा, ऊर्जा बचानी होगी,कार पूलिंग अपनानी होगी। धूप से बचने के लिए पेड़ जरूरी हैं, वैसे ही ऊर्जा संकट की तपिश से बचने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। कांग्रेस की बर्बाद करने वाली नीतियों को नकारें और मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आत्मनिर्भर भारत बनाएं।

सोना न खरीदने की अपील पर कांग्रेस का दो-मुंहा रवैया बेनकाब :सुमीत

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशहित में सोना न खरीदने की अपील पर कांग्रेस के दो-मुंहे रवैए की कड़ी निंदा की है।शर्मा ने कहा, जब मोदी जी कहते हैं कि ईरान युद्ध के कारण विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एक साल सोना मत खरीदो, तो कांग्रेस को इसमें ‘नाकामी’ दिखती है। यही कांग्रेस है जो खुद यूपीए राज में सोने के आयात पर 10% ड्यूटी लगाकर जनता पर बोझ डाल चुकी है। तब ये ‘आर्थिक सुधार’ था, और आज जब मोदी जी स्वेच्छा से त्याग की अपील कर रहे हैं तो ये ‘नाकामी’ हो गई?”_

उन्होंने कहा कि भारत हर साल 800 टन सोना आयात करता है जिस पर 50 बिलियन डॉलर से ज्यादा विदेशी मुद्रा खर्च होती है। युद्ध के समय यह डॉलर बचाना देश की मजबूती के लिए जरूरी है। मोदी जी ने कोई टैक्स नहीं लगाया, कोई प्रतिबंध नहीं लगाया। सिर्फ देशवासियों से अपील की कि संकट के समय गैर-जरूरी खरीद टाल दें। यह मेच्योर लीडरशिप है।

कांग्रेस का दोहरा चरित्र गिनाते हुए सुमीत शर्मा ने कहा 2008 में मनमोहन सरकार ने महंगाई रोकने के नाम पर सोने पर आयात शुल्क 100 रुपये/10 ग्राम से बढ़ाकर 250 रुपये किया। तब कांग्रेस ने इसे ‘जिम्मेदार कदम’ बताया। 2013 में चिदंबरम ने सोने पर ड्यूटी 10% कर दी, RBI ने 80:20 स्कीम लाई। तब कांग्रेस बोली ‘करंट अकाउंट डेफिसिट कंट्रोल’ जरूरी है। आज 2026 में जब मोदी जी बिना टैक्स लगाए सिर्फ अपील कर रहे हैं, तो राहुल गांधी इसे ‘Compromised PM’ का तमगा दे रहे हैं “मतलब कांग्रेस जब टैक्स लगाए तो देशभक्ति, और मोदी जी जब त्याग की अपील करें तो नाकामी? यही है कांग्रेस का दो-मुंहा रवैया। इन्हें अर्थव्यवस्था की नहीं, सिर्फ हेडलाइन की चिंता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 साल तक देश को घोटालों में डुबोया, PM को मौन रखा, फैसले 10 जनपथ से कराए। आज जब मोदी जी कठिन बात कहने की हिम्मत दिखा रहे हैं, तो कांग्रेस को मिर्ची लग रही है। जो पार्टी जनता को मुफ्तखोरी सिखाती है, उसे अनुशासन की बात कभी हजम नहीं होगी। भाजयुमो अध्यक्ष ने युवाओं से आह्वान किया कि मोदी जी की अपील को स्वीकार करें। सोना खरीदना पाप नहीं, लेकिन संकट के समय देश पहले है। कांग्रेस के बहकावे में न आएं। कुछ लोग सिर्फ कैमरे के सामने बोलते हैं, कुछ लोग देश चलाते हैं।

Latest News

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार…बर्तन दुकान में मोबाइल के जरिए चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा,...

पूंजीपथरा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त दबिश, दो सट्टा खाईवाल गिरफ्तार एवं फरार खाईवाल की तलाश जारी एसएसपी शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!