spot_img
Wednesday, August 12, 2026

Indo-US ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में जारी न्याय सत्याग्रह में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग की सक्रिय सहभागिता

spot_img
Must Read

रायगढ़ / नई दिल्ली भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली स्थित कार्यालय में लगातार जारी “न्याय सत्याग्रह” में रायगढ़ ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग ने तीन दिनों तक शामिल होकर धरने में सक्रिय सहभागिता दी।

जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने बताया कि वे प्रभारी अमित , प्रदेश अध्यक्ष आकाश एवं प्रदेश महासचिव राकेश जी के निर्देश पर दिल्ली पहुंचकर सत्याग्रह में शामिल हुए। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी वे विरोध प्रदर्शन, संसद घेराव एवं Indo-US Trade Deal के विरोध में आयोजित विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रूप से सहभागिता निभा चुके हैं।

दिल्ली में चल रहे इस सत्याग्रह के माध्यम से किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं छोटे व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित Indo-US Trade Deal लागू होने से सस्ते विदेशी कृषि एवं डेयरी उत्पादों का आयात बढ़ेगा, जिससे भारतीय किसान, दुग्ध उत्पादक, छोटे व्यापारी एवं स्थानीय उद्योग प्रभावित होंगे। साथ ही रोजगार के अवसर कम होने एवं देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता कमजोर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

रायगढ़ ग्रामीण IYC अध्यक्ष उस्मान बेग ने कहा कि “यह ट्रेड डील देश के किसानों, युवाओं, छोटे व्यापारियों एवं मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ साबित हो सकती है। यदि विदेशी कंपनियों और उत्पादों को खुली छूट दी गई तो स्थानीय व्यापार एवं रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा। आज देश का किसान MSP, लागत और बाजार की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार आम जनता की आवाज सुनने के बजाय बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। सरकार जनता के मुद्दों पर गूंगी-बहरी बनी हुई है और दिल्ली में बैठी राष्ट्रीय नेतृत्व केवल हर निर्णय को सही साबित करने में लगी रहती है। युवा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।”

रायगढ़ ग्रामीण IYC जिला अध्यक्ष उस्मान बेग की लगातार सक्रियता एवं आंदोलनों में सहभागिता को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली में चल रहे इस लंबे सत्याग्रह में उनकी मौजूदगी को संगठन के प्रति समर्पण एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है।

इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश सचिव अनुप वर्मा एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेयी सहित प्रदेशभर के युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार शामिल हो रहे हैं। वहीं प्रतिदिन देशभर से सैकड़ों कार्यकर्ता सत्याग्रह स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।

Latest News

हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति…वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विशेष उपस्थिति, नटवर हाई स्कूल से सिंदूर पार्क तक गूंजेगा भारत माता की...

जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को रायगढ़ में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा रायगढ़:- स्वतंत्रता दिवस...

More Articles Like This

error: Content is protected !!