spot_img
Monday, August 10, 2026

नशे के कारोबारी पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन, चक्रधरनगर थानाक्षेत्र के ग्राम एकताल में बड़ी शराब रेड कार्रवाई…घर के बाड़ी में बनाई जा रही थी अवैध शराब, घर से अवैध शराब बिक्री की पुलिस को मिली थी सूचना

spot_img
Must Read

ऑपरेशन आघात” में चक्रधरनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई कर 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी किया गिरफ्तार

घर के बाड़ी में बनाई जा रही थी अवैध शराब, घर से अवैध शराब बिक्री की पुलिस को मिली थी सूचना

चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी संदीप चौहान को आबकारी एक्ट में भेजा रिमांड पर

अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार प्रहार, कानून तोड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा — एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

7 मई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर दिनांक 06 मई 2026 को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम एकताल स्कूलपारा में रेड कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम एकताल निवासी संदीप चौहान अपने घर के पास अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *संदीप चौहान पिता सत्यनारायण चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम एकताल स्कूलपारा थाना चक्रधरनगर* जिला रायगढ़ बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी ने अपने घर की बाड़ी से दो प्लास्टिक झिल्ली में रखी कच्ची महुआ शराब पेश की, जिसमें एक झिल्ली में 30 लीटर और दूसरी में 20 लीटर शराब भरी हुई थी। *कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब की अनुमानित कीमत 10,000 रुपये* है । आरोपी के पास शराब निर्माण और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर मौके पर गवाहों के समक्ष पंचनामा कार्रवाई कर शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त पात्र जब्त किए गए। आरोपी संदीप चौहान के विरुद्ध *धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट* के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक संदीप कौशिक, चन्द्र कुमार बंजारे एवं आरक्षक मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

रायगढ़ जिले में अवैध शराब, नशे और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। समाज को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Latest News

रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न…संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी रोडोपाली मंडल की मासिक कामकाजी बैठक आज संगठनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।बैठक में मंडल के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!