जूटमिल क्षेत्र में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 08 जुआरी गिरफ्तार, ₹24,200 नगदी और ताश पत्ती जब्त…स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त रेड

spot_img
Must Read

पकड़े गए जुआरियों में दो गुंडा बदमाश, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी, सभी पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, चार गए जेल

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर —कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

1 मई, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में जुआ-सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कल रात थाना साइबर और थाना जूटमिल की संयुक्त टीम ने जूटमिल क्षेत्र के मौदहापारा में दबिश देकर जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

  पुलिस टीम को देखकर कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि 08 आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में अलेख कुमार पटेल, भरत माखीजा, मोहम्मद फिरोज उर्फ छोटू, हमीद अली, कर्नल सिंह, जय सिंह, मोहम्मद अजीज और मोहम्मद गुलफाम शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल ₹24,200 नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया गया है।

जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद फिरोज उर्फ छोटू और जय सिंह थाना जूटमिल क्षेत्र के सूचीबद्ध गुण्डा-बदमाश हैं। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह द्वारा सभी आरोपियों को जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जिन्हें चार आरोपियों का जेल वारंट पर जेल भेजा गया है।

जुआ रेड कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक और थाना साइबर के प्रधान आरक्षक करूणेश राय, रूपराम पटेल, रेणु मंडावी तथा आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला सहित थाना जूटमिल के प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर तथा आरक्षक नरेश रजक और परमानंद पटेल शामिल थे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

रायगढ़ जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के लिए स्पष्ट संदेश है—कानून से बचने का कोई रास्ता नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं से अपील है कि ऐसे गलत कार्यों से दूर रहें, अन्यथा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

गिरफ्तार आरोपी

1. अलेख कुमार पटेल पिता नारायण पटेल उम्र 47 वर्ष

2. भरत माखीजा स्व0 दुलाराम माखीजा उम्र 50 वर्ष

3. मोह० फिरोज पिता अमीर उम्र 35 वर्ष

4. हमीद अली पिता रमजान अली उम्र 45 वर्ष

5. कर्नल सिंह दिलीप सिंह उम्र 52 वर्ष

6. जय कुमार सिंह स्व० नरसिंह उम्र 44 वर्ष

7. मोह० अजीज मोह० अमीर उम्र 40 वर्ष

8. मोह० गुलफाम पिता मोह० महरूम उम्र 53 वर्ष

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गरबा की थाप पर झूमेगा रायगढ़, 14 अक्टूबर को रेड क्वीन में सजेगी मेगा डांडिया नाइट

लायंस क्लब एवं दिव्य शक्ति की संयुक्त पहल संगीत, डांडिया, गरबा, फन, प्राइज और स्वाद का होगा शानदार संगम रायगढ़।...

More Articles Like This