रायगढ़ जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास: सीबीएसई 10वीं में 99.8% अंक के साथ प्रदेश में अव्वल,कलेक्टर ने किया सम्मानित

spot_img
Must Read

रायगढ़, 20 अप्रैल 2026। जिले की होनहार छात्रा आद्यशा परिडा ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है, बल्कि अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से राष्ट्रीय स्तर पर भी रायगढ़ का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार सफलता पर जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आज जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आद्यशा परिडा को अपने चेम्बर में आमंत्रित कर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्रा के माता-पिता से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा उनके सहयोग और मार्गदर्शन की प्रशंसा की।

डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल छाल की छात्रा आद्यशा ने बताया कि वह कक्षा 11वीं में बायो-मैथ्स विषय लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं और उनका लक्ष्य जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश लेना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन को दिया। आद्यशा ने कहा कि पढ़ाई में अनुशासन और एकाग्रता सफलता की कुंजी है, साथ ही समय-समय पर अपने संदेहों का समाधान करना भी बेहद जरूरी होता है।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण से किया गया प्रयास निश्चित ही सफलता दिलाता है। उन्होंने आद्यशा की उपलब्धि को जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, आद्यशा के माता-पिता तथा विद्यालय के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This