संस्कार स्कूल का 10वीं में उत्कृष्ट रिजल्ट 99.5 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पाई सफलता

spot_img
Must Read

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल ने कक्षा 10वीं के परिणाम में अपना परचम फिर से लहराया है। संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में 10 से ज्यादा बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक प्राप्त किए हैं। जबकि 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से अधिक अंक प्राप्त करने में सफलता पाई है। 

ज्ञात हो कि संस्कार पब्लिक स्कूल लगातार सफलता के सोपान तय कर रहा है। जिसमें व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों के साथ-साथ अकादमिक क्षेत्र में भी अपने झंडे गाड़ रहा है। प्राप्त रिजल्ट में टॉपर बच्चों में दिशांत पटेल, निधि पंकज, प्रिया पैंकरा, अन्वेष प्रधान, साक्षी रुपेता, अभिराज शर्मा, अग्रिमा दुबे, अभिनव कुमार, तमन्ना प्रधान, विख्यात गुप्ता, नाजनीन परवीन, श्रेया पटेल, दिव्या बिश्नोई, मेघा साहू, पीयूष मरावी, साहिल यादव, वीणा रात्रे, सम्राट मित्तल, जिज्ञासा खांडे, सूरज बरनवाल, मिताली मालाकार, यश नायक, शशांक मणि, प्रिया शर्मा, ईशान पांडेय आदि शामिल हैं। 

संस्था की प्राचार्य रश्मि शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन सहित संपूर्ण स्टाफ ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This