रायगढ़ बना अफीम का अड्डा – सरकार सो रही, माफिया बो रहे जहर!”- आशीष जायसवाल

spot_img
Must Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार के बाद अब लैलूंगा में लगातार अवैध अफीम की खेती का पकड़ा जाना विष्णु सरकार की नाकामी का खुला सबूत है। इस गंभीर मुद्दे पर युवा कांग्रेस रायगढ़ शहर जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने सरकार के खिलाफ तीखा और आक्रामक रुख अपनाया है।

आशीष जायसवाल ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि “प्रदेश में अफीम की खेती अब छुपी हुई नहीं, बल्कि खुलेआम हो रही है। यह बिना राजनीतिक संरक्षण और प्रशासन की मिलीभगत के संभव ही नहीं है। सरकार की चुप्पी ही उसकी सबसे बड़ी सच्चाई है।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित रायगढ़ जिले को सुनियोजित तरीके से नशे के दलदल में धकेला जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। “आज गांव-गांव में नशे का जहर फैल रहा है और सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है।”

युवा कांग्रेस ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा:

“अगर बड़े अफीम माफियाओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी”

“प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारियों के मिलीभगत के बिना यह सम्भव नही उसका खुलासा किया जाए”

“युवा कांग्रेस द्वारा सरकार को हर मंच पर घेरकर जवाब मांगा जाएगा”

आशीष जायसवाल ने कहा कि “यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। सरकार को अब जवाब देना ही होगा – आखिर किसके संरक्षण में यह जहर बोया जा रहा है?”

अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो रायगढ़ में बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This