महाविद्यालय की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ एनएसयूआई का ज्ञापन, शिवम गुप्ता के नेतृत्व में उठी आवाज

spot_img
Must Read

घरघोड़ा। शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष शिवम गुप्ता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) को जोरदार तरीके से ज्ञापन सौंपकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय में लंबे समय से नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं, कई विषयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है तथा शिक्षकों की उपस्थिति और समय-पालन में भी गंभीर अनियमितता देखी जा रही है। इसके कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य संकट में पड़ता जा रहा है।

एनएसयूआई ने यह भी आरोप लगाया कि महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब है तथा छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था तक नहीं है, जिससे उन्हें प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र नेताओं का कहना है कि इन समस्याओं के संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

एनएसयूआई ने प्रशासन से मांग की है कि महाविद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित कराई जाएं, शिक्षकों की कमी को तत्काल दूर किया जाए, शिक्षकों की उपस्थिति और समय-पालन सुनिश्चित किया जाए, परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारी जाए तथा छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

इस दौरान एनएसयूआई पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो छात्र-छात्राएं अपने अधिकारों के लिए और अधिक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

एसडीएम ने दिया आश्वासन

ज्ञापन प्राप्त होने के बाद अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से संबंधित सभी मुद्दों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This