दिल्ली में गिरफ्तारी से जमानत तक संघर्ष जारी…रायगढ़ लोकसभा से राकेश पांडे व उस्मान बेग रहे अग्रिम पंक्ति में

spot_img
Must Read

रायगढ़/नई दिल्ली। भारत मण्डपम हो रहे ए आई समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ कर रहे विरोध प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और युवा कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी के बाद राजधानी दिल्ली में युवा आक्रोश खुलकर सामने आया। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध को आधार बनाकर की गई यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का प्रयास है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद राकेश पांडे और जिला अध्यक्ष उस्मान बेग अपनी पूरी टीम के साथ दिल्ली पहुंचे और आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में डटे रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली में धरना, प्रदर्शन, विरोध मार्च और रणनीतिक बैठकों का दौर लगातार चलता रहा। लगातार संघर्ष और कानूनी प्रक्रिया के दबाव के बाद पुनः आज राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत ने उन्हें ₹50,000 के व्यक्तिगत बॉन्ड पर जमानत दी, साथ ही पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कोर्ट में जमा करने के निर्देश भी दिए हैं। 

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से प्रदेश महासचिव राकेश पांडे और जिला अध्यक्ष उस्मान बेग शुरुआत से लेकर जमानत तक हर मोर्चे पर दिल्ली में मौजूद रहे। दोनों नेता प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और सह-प्रभारी के साथ लगातार बैठकों, धरनों और विरोध कार्यक्रमों में शामिल रहे। दिल्ली स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय पर होने वाले धरनों और रणनीतिक विमर्श में रायगढ़ की सक्रिय भागीदारी साफ़ दिखाई दी।

प्रदेश महासचिव राकेश पांडे ने कहा,

“यह गिरफ्तारी युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। अगर सत्ता दमन का रास्ता चुनेगी तो युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से उसका जवाब देगी। संघर्ष हमारी पहचान है।”

जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने कहा,

“हम प्रदेश नेतृत्व के साथ गिरफ्तारी से जमानत तक हर दिन आंदोलन में मौजूद रहे। यह लड़ाई केवल एक नेता की नहीं, बल्कि संविधान और युवाओं के अधिकारों की है। दिल्ली की धरती से हमने स्पष्ट संदेश दिया है कि युवा शक्ति अन्याय के सामने झुकने वाली नहीं है।”

रायगढ़ जिले के हर ब्लॉक मुख्यालय में फूटा विरोध

दिल्ली में आंदोलन के दौरान जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के निर्देश पर रायगढ़ जिले के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरे और लोकतंत्र के समर्थन में नारे लगाए।

इन प्रदर्शनों ने यह स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली में चल रहा संघर्ष राजधानी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रायगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में संगठन एकजुट होकर मैदान में है।

दिल्ली से रायगढ़ तक चला यह आंदोलन युवा एकजुटता, राजनीतिक प्रतिबद्धता और संघर्ष की ताकत का प्रतीक बनकर सामने आया। युवा कांग्रेस ने दो टूक कहा है कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This