कृषक उन्नति योजना की आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल पुसौर में आयोजित हुआ किसान सम्मेलन 

spot_img
Must Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने होली के पर्व के ठीक पहले छत्तीसगढ़ के किसानों की झोली खुशियों से भर दी है। 28 फरवरी 2026 का दिन प्रदेश के किसानों के लिए विशेष और ऐतिहासिक रहा।

रायगढ़‌ जिले के विकासखंड पुसौर के मंगल भवन में आयोजित जनपद पंचायत स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सम्मिलित हुये एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता के रूप में जनपद पंचायत पुसौर के अध्यक्ष श्रीमति हेमलता हरिशंकर चौहान, अति विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष श्रीमति मानी मोहित सतपथी, जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति सभापति वृजेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति भाग्यवती डोलनारायण नायक , जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लक्ष्मी जीवन पटेल, विशिष्ट अतिथियों में पुसौर जनपद‌ पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति सभापति मुक्तेश्वर पंडा, पुसौर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी, भाजपा पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, कोड़ातराई मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा की गरिमा में उपस्थिति रही ।इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान और स्वाभिमान का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए 3100 ₹प्रति क्विंटल धान की कीमत का वादा धरातल पर उतर चुका है ।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वादा किया था कि किसान भाई होली का त्योहार धूमधाम से मना सके ,इसलिए होली पर्व से पहले बोनस राशि जारी की गई है। इस अवसर पर जनपद पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में कृषक उन्नति योजना आदान सहायता बोनस राशि वितरण वर्चुअल कार्यक्रम एवं किसान सम्मेलन के मुख्य अतिथि

रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खाते में अंतर की राशि 10324 करोड़ की राशि अंतरित की, जिसमें पुसौर विकासखंड के 16115 किसानों के खाते में राशि अंतरित की गई । यह राशि किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में सहायक सिद्ध होगी। होली के पूर्व मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के साथ ही आगामी खरीफ सीजन की तैयारी को मजबूती देगी और कृषि गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

 यह हमारे परिश्रमी किसानों के श्रम और समर्पण का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन की सरकार में किसान निरंतर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने जब किसानों को अंतरण प्रमाण पत्र देकर और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया, तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्यगण, नगर पंचायत पुसौर के पार्षदगण,प्रशासन के अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में किसान भाइयों एवं बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This