एनटीपीसी तलईपल्ली में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

spot_img
Must Read

घरघोड़ा ।। तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा कोशल विहार टाउनशिप में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसे मुख्य अतिथि श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख ने फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और सीआईएसएफ, डीजीआर सुरक्षा सेवाओं तथा डीएवी पब्लिक स्कूल की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।

अपने संबोधन में श्री अखिलेश सिंह ने भारत की वैश्विक पहचान पर प्रकाश डालते हुए परियोजना की उपलब्धियों, उत्कृष्टता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में दिसंबर माह में अब तक का सर्वाधिक मासिक कोयला प्रेषण दर्ज किया गया।

कार्यक्रम में तिलोत्तमा लेडीज़ क्लब एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। सीआईएफ द्वारा एंटी-रायट ड्रिल व रिफ्लेक्स शूटिंग का प्रदर्शन किया गया तथा परियोजना के कार्यों पर आधारित झांकी भी प्रदर्शित की गई।

इस अवसर पर पावर एक्सेल अवॉर्ड, बीयूएच मेरिटोरियस अवॉर्ड, एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर एवं मानवीयता पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन परियोजना प्रभावित महिलाओं कि सहकारी समिति को ई-रिक्शा की चाबियाँ सौंपने के साथ हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह...

More Articles Like This