खैरपुर पंचायत में गूंजा राष्ट्रगौरव, उपसरपंच चंदा गुप्ता ने आन-बान-शान से फहराया तिरंगा

spot_img
Must Read

रायगढ़:- 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर खैरपुर ग्राम पंचायत में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव का भव्य दृश्य देखने को मिला।ग्राम पंचायत परिसर में उपसरपंच श्रीमती चंदा गुप्ता ने आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

तिरंगा फहराते ही पूरा पंचायत परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएं,युवा एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को भावनात्मक बना दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपसरपंच श्रीमती चंदा गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों,समानता, न्याय और भाईचारे को अपनाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत खैरपुर में विकास,स्वच्छता और शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और इसके लिए जनसहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है और गांव के समग्र विकास के लिए पंचायत सदैव प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। पूरे आयोजन के दौरान खैरपुर पंचायत में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत – राष्ट्रीय एकता के संदेश से गूंजा रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह...

More Articles Like This