spot_img
Thursday, July 2, 2026

जिंदल फाउण्डेशन तमनार द्वारा बिरहोर मोहल्ला सीतापारा में अध्ययन सामगी व कम्बल वितरित…जिंदल फाउण्डेशन बिरहोर परिवार के समुचित विकास के सदैव समर्पितः ऋशिकेश

spot_img
Must Read

तमनारः- जिंदल फाउण्डेशन तमनार के द्वारा अपने सामाजिक सरोकार निर्वहन कार्यक्रम अंतर्गत बिरहोर मोहल्ला सीतापारा, कचकोबा में निवासरत विशेष संरक्षित आदिवासी समूह 21 बिरहोर परिवारों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने और उनके अध्ययन अध्यापन को सुगम बनाने के लिये कम्बल, मच्छरदानी, शालेय गणवेश व अध्ययन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों को शीतकाल में राहत प्रदान करना रहा। कार्यक्रम श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर, जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती शीतल पटेल, आनंद पंडा एवं टीम सीएसआर एवं बिरहोरांे के गरीमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया।  

      कार्यक्रम में उपस्थित श्री ऋषिकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिंदल फाउण्डेशन बिरहोर समुदाय के सर्वांगीण विकास में सदैव तत्पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक सहयोग के ऐसे जनहितार्थ कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे और इसी क्रम में जरूरतमंद परिवारों को कम्बल वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि घनघोर घने जंगलों के मध्य बिरहोर परिवार के मध्य अपने आप को पाकर अभिभूत हॅु। ये परिवार आधुनिकता सेे परे विकसित समाज से अलग वनों में वास करते हैं। ये अत्यधिक परिश्रमी व मेहनती हैं।

गौरतलब हो कि जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार आदिवासियों के समुचित विकास की मंशा को लेकर बिरहोर परिवारों के लिये विभिन्न स्वास्थ्य, शिक्षा, आयर्जन गतिविधियों व योजनाओं का संचालन कर रही है, जिससे कि इनका समुचित विकास सुनिश्चत किया जा सके। इसी क्रम में बिरहोर बच्चों के लिए में शैक्षिक विकास के लिए बालबाड़ी केन्द्र का संचालन किया जा रहा है, जहाॅ बिरहोर बच्चें आवश्यक प्रारंभिक शिक्षार्जन कर रहे हैं। इन बच्चों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। साथ ही एसआरआई माध्यम से उन्नत खेती करने के लिए धान सब्जी बीज एवं खाद का वितरण किया गया है। इन परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। क्षेत्र में स्व सहायता समूह के माध्यम से आदिवासी बहनों को विभिन्न आय अर्जन गतिविधियों के जोड़कर उनके व परिवार का आर्थिक उन्नयन करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बिरहोर लाभार्थियों ने जिंदल फाउंडेशन तमनार के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कम्बल मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती शीतल पटेल, प्रबंधक ने कार्यक्रम आयोजन में अनुकरणीय सहयोग प्रदान करनें के लिए उपस्थित बिरहोर परिवार के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन सीएसआर के श्री आनंद पण्डा ने किया।

Latest News

पोरडा–चिमटापानी परियोजना पर पहली बड़ी दस्तक…सर्वे रोकने की मांग को लेकर SDM घरघोड़ा को सौंपा विस्तृत ज्ञापन उस्मान बेग के नेतृत्व में प्रभावित ग्राम...

घरघोड़ा/रायगढ़ / रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत प्रस्तावित पोरडा–चिमटापानी कोल परियोजना को लेकर अब प्रभावित क्षेत्र में जनचर्चा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!