spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026

103 लाल आंतकियों का आत्म समर्पण छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की सबसे बड़ी हार-अशोक अग्रवाल

Must Read

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ की धरती पर आज इतिहास रचा गया। 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर हथियार छोड़ दिए। यह अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण है, जो यह साबित करता है कि भाजपा सरकार की नक्सल विरोधी नीति पूरी तरह सफल हो रही है। उक्त बातें एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने कही।

103 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा की राह, थामा विकास का हाथ

अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी के कदम जब-जब छत्तीसगढ़ की धरा में पड़े हैं, तब-तब छत्तीसगढ़ ने नित नए आयाम स्थापित किए हैं। माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने देश को स्पष्ट संकल्प दिया था कि 26 जनवरी 2026 तक भारत पूरी तरह नक्सल मुक्त होगा। आज बस्तर के बीजापुर में 103 नक्सलियों की आत्मसमर्पण की यह घटना उसी संकल्प की झलक है।

वर्षों तक कांग्रेस की सरकारें नक्सलवाद को केवल राजनीति का हथियार बनाती रहीं, मगर समस्या का समाधान कभी नहीं किया। भाजपा सरकार ने अपने 11 साल के कार्यकाल में यह सिद्ध कर दिया कि सख्ती के साथ संवाद और विकास ही नक्सलवाद के अंत का रास्ता है।

अमित शाह के विजन और विजय शर्मा की मेहनत से नक्सलवाद पर करारा प्रहार

अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि प्रदेश के युवा उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी की मेहनत, दूरदर्शिता और विजन 2026 नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का परिणाम है कि आज नक्सलियों ने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में आने का निर्णय लिया है। यह नक्सलवाद के ताबूत में अंतिम कील है। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री आदरणीय विजय शर्मा नक्सलियों के घर में घुसकर उनसे संवाद स्थापित किए और मुख्यधारा में जुड़ने प्रेरित किए, वह अपने आप में एक मिसाल है।

अशोक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए यह भी कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अब यह राशि प्रदेश की जनता की सुरक्षा को और मजबूत करेगी। आत्मसमर्पण करने वाले सभी को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर समाज में लौटने का अवसर प्रदान किया गया है।

भाजपा की नीति-हथियार नहीं, शिक्षा और विकास चाहिए

आज यह साफ है कि नक्सली विचारधारा कमजोर हो रही है और भाजपा सरकार की विकास और विश्वास की नीति जनता को साथ लेकर छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस ने जहां केवल बयान दिए और वोट बैंक की राजनीति की, वहीं भाजपा ने अपने कर्म से सिद्ध किया है कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में है। और अब वह समय दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश लाल आतंक के साये से मुक्त होगा।

Latest News

POLICE–YOUTH UNITY SPORTS’ के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 1 व 2 मई को

22 अप्रैल, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए...

More Articles Like This

error: Content is protected !!