हाईवे पर घुमंतू मवेशियों के गले में यातायात पुलिस ने लगाई रेडियम पट्टी, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की विशेष मुहिम

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ 11 सितंबर । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस रायगढ़ ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए एक विशेष मुहिम जारी है। इस अभियान के तहत हाईवे पर पेट्रोलिंग करते हुए घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाई जा रही है ताकि रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मवेशियों की उपस्थिति साफ दिखाई दे और अकस्मात दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इसी कड़ी में आज हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल, आरक्षक दिनेश डनसेना और जसपाल शर्मा ने कोसमनारा मार्ग एवं काशीराम चौक से आगे उड़ीसा मार्ग पर पेट्रोलिंग की और वहां घूम रहे मवेशियों को रेडियम पट्टी पहनाई। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाकर मवेशियों के सिंग पर रेडियम रंग और गले में रेडियम पट्टी लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन रायगढ़ टीम...

More Articles Like This