मुरली पटेल के घर कछार पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…मुख्यमंत्री को लड्डूओ से तो वित्तमंत्री को केले से तौल किया गया स्वागत

spot_img
Must Read

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इसी भाव को साकार करते हुए आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने साधारण कार्यकर्ता मुरलीधर पटेल पूर्व सांसद प्रतिनिधि के घर पहुँचकर उनके परिवार से आत्मीय भेंट की।

मुख्यमंत्री जी के इस आत्मीय व्यवहार से कार्यकर्ताओं में उत्साह और गर्व का वातावरण है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह भाजपा की वास्तविक पहचान है, जहाँ शीर्ष नेतृत्व भी साधारण कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में सहभागी बनता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने परिवार के साथ बैठकर हालचाल जाना तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमन्त्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव,वित्तमंत्री ओपी चौधरी,महिला बालविकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित रही।उनके आगमन से कार्यकर्ता परिवार एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा।

मुख्यमंत्री बनने पश्चात प्रथम कछार आगमन पर मुरली पटेल एवम कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री को लड्डूओ से तथा वित्तमंत्री ओपी चौधरी को केले से तौल कर स्वागत किया।आपको बता दे कि मुरली पटेल मुख्यमंत्री के सासंद रहने दौरान कई वर्षों तक उनके प्रतिनिधि रहे एवम मुख्यमंत्री मुरली को अपना मित्र भी मानते है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मिलकर जाना हाल, कहा—हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी...

More Articles Like This