शिक्षा जगत के दीपस्तंभ सतीश पाण्डेय नहीं रहे, कल होगा दाह संस्कार

spot_img
Must Read

रायगढ़, 03 अगस्त 2025। शिक्षा जगत के अनुभवी और समर्पित अधिकारी, पूर्व रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी तथा वर्तमान में अंबिकापुर में पदस्थ सतीश कुमार पाण्डेय का शनिवार को बेंगलुरु में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से कैंसर से पीड़ित थे और वहीं उपचाररत थे। सतीश पाण्डेय ने अपने लंबे सेवाकाल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं। रायगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी रहते हुए उन्होंने जो कार्य किए, उनका असर आज भी जिले के शैक्षणिक ढांचे में देखा जा सकता है।

उनकी कार्यशैली ने उन्हें एक सक्षम प्रशासक और सच्चे शिक्षाविद दोनों रूपों में प्रतिष्ठा दिलाई। ग्राम पंडरीपानी निवासी और मूल रूप से खरसिया ब्लॉक के ग्राम कोठीकुंडा-टांडापारा पाण्डेय परिवार के गौरव शिक्षाविद सतीश पाण्डेय ने शिक्षा को केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन का ध्येय माना। उनके मार्गदर्शन में असंख्य विद्यार्थियों ने उज्ज्वल भविष्य की दिशा पाई और अनेक शिक्षकों को नई दृष्टि मिली।

उनके छोटे भाई एवं तहसीलदार तपिश पाण्डेय ने जानकारी दी कि स्व. पाण्डेय का पार्थिव शरीर 4 अगस्त को दोपहर में बेंगलुरु से रायगढ़ लाया जाएगा। पंडरीपानी स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के बाद वहीं से उनकी अंतिम यात्रा कयाघाट के लिए निकलेगी। सतीश पाण्डेय के निधन से न केवल उनका परिवार बल्कि रायगढ़ और पूरा शिक्षा जगत गहरे शोक में है। उनके निधन पर केलो प्रवाह परिवार और रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This