जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025’ का आयोजन विभिन्न शासकीय, अशासकीय विद्यालयों योगदिवस, जनमानस में दिखा भारी उत्साह

spot_img
Must Read

तमनार- जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के अवसर पर संयंत्र निकटस्थ ग्रामों मंे योग अभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें शताधिक कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने योग के विभिन्न मुद्राओं पर योग अभ्यास कर इसे अपने दैनिक जीवनचर्या में सम्मिलित करने का शपथ लिया। इस अवसर पर संयंत्र के निकटस्थ ग्रामों के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, कुंजेमुरा, सहयोग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमनार, शास. हाई स्कूल कचकोबा, शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबो, छर्राटांगर, शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा, समकेरा, सारसमाल कोसमपाली, लिबरा के साथ साथ जिंदल चिल्ड्रन होम, तमनार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन

किया गया, जिसमें भारी संख्या में छात्र/छात्राएॅ एवं योग प्रेमी जनमानस ने सहभागिता निभाकर योग अभ्यास किया। इस अवसर पर जिंदल पावर लिमिटेड की संबंध अन्य ईकाईयों डीसीपीपी डोंगामौहा, ओ.पी. जिंदल स्कूल हुंकराडीपा, कुंजेमुरा में भी योग अभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिंदल पावर लिमिटेड, तमनार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आवासीय कालोनी सावित्रीनगर स्थित आडिटोरियम में  ओमप्रकाश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं राजेश दूबे, उपाध्यक्ष, ऋषिकेश शर्मा, सहायक उपाध्यक्ष, संजीव परासरी, सहायक उपाध्यक्ष, एस.सी.पाल, सहायक उपाध्यक्ष, अनिता सांगवान, उपाध्यक्ष व समस्त सदस्य, प्रेरणा महिला मण्डल, जेपीएल तमनार एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों की गरीमामय उपथिति में सम्पन्न हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ योग प्रार्थना के साथ किया गया। इसके पश्चात् योग के विस्तृत स्वरूप एवं विश्व योगा दिवस मनाने एवं इसमें भारतवर्ष के योगदान के पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात् योगाभ्यास का प्रारंभ शिथिलीकरण अभ्यास के साथ किया गया। इस अवसर पर योगासन के विभिन्न स्वरूप जैसे- ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वक्रासन, भुंजगासन, कपालभाति, भ्रामरी, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन एवं विभिन्न प्राणायामों के बारे में योगाभ्यास

कराया गया और ध्यान, संकल्प एवं शांतिपाठ के साथ योग दिवस का समापन किया गया। ज्ञातव्य हो कि संयंत्र के निकटस्थ विभिन्न ग्रामों में योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में छात्र/छात्राएॅ एवं योग प्रेमी आम जनमानस ने सहर्ष सम्मिलित होकर योग के विभिन्न स्वरूप को जाना एवं इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वहीं कंजेमुरा में कार्यक्रम के अवसर पर  उमेश सिदार, अध्यक्ष, स्कूल प्रबंधन समिति कुंजेमुरा एवं  एस.के.पटेल, प्रभारी प्राचार्य ने अपने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग का तात्पर्य ही जुडना है। आत्मा एवं परमात्मा का एकलय होना ही योग है। अतः हम सभी योग को अपने दैनिक जीवनचर्या में अनिवार्यतः सम्मिलित करें। वहीं श्री ओमप्रकाश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जेपीएल तमनार ने योग कार्यक्रम में उपस्थित योगप्रेमियों को शपथ दिलाते हुए अपने मुख्य आतिथ्य सम्बोधन में कहा कि योग आज न केवल भारतवर्ष में वरन संम्पूर्ण विश्व में किया जा रहा है तथा इसे स्वास्थ्य एवं तंदुरूस्त शरीर का मंत्र माना जाने लगा है। वहीं जिंदल पावर में इस तरह के आयोजन अपने आप में सराहनीय, व प्रसंशनीय है। उन्होनें उपस्थित योगप्रेमी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों से आग्रह किया कि योग मात्र योग दिवस में ही न करें वरन इसे अपने जीवनचर्या में भी शामिल करें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, प्रेरणा महिला मण्डल, की सदस्याएॅ, ओपी जिंदल स्कूल सावित्रीनगर के कार्यालयीन स्टाफ, संस्थान में कार्यरत कर्मचारी, ठेका कंपनियों के कर्मचारियों के साथ भारी मात्रा में ग्रामीणजन, कर्मचारी, बच्चे, अभिभावक एवं महिलाएॅ उपस्थित रहें। इस अवसर पर योगगुरू श्री अशोक कुमार सिंह योग के विभिन्न चालन क्रिया व योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं कार्यक्रम का सफल मंच संचालन व आभार प्रदर्शन श्री देवानंद साहू ने ओपी जिंदल स्कूल सावित्रीनगर ने किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This