पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने किया जिला पुलिस रायगढ़ का वार्षिक निरीक्षण

spot_img
Must Read

परेड की ली सलामी, उत्कृष्ट गणवेशधारी कर्मियों को मिला ईनाम

पुलिस सम्मेलन में कर्मियों से संवाद, समस्याओं पर यथोचित निराकरण के निर्देश

अनुशासित रहें, अनुशासन विभाग की नींव, पीड़ितों की शिकायतों पर तुरंत करें कार्यवाही

पुलिसकर्मियों को फिटनेस और परिवार के लिए समय देने की सलाह

रायगढ़, 28 मई 2025 । पुलिस महानिरीक्षक महोदय डॉ. संजीव शुक्ला ने बुधवार सुबह परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली। परेड कमांड की जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक अमित सिंह के पास रही, वहीं सेकंड इन कमान उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू रहे। परेड निरीक्षण के दौरान अच्छे गणवेश में उपस्थित पुलिस कर्मियों को आईजीपी महोदय ने प्रोत्साहनस्वरूप पुरस्कार प्रदान किया। इसके पश्चात राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षकों से एक- एक टोलियों का ड्रिल अभ्यास कराया गया। डॉ. शुक्ला ने बारी-बारी से पुलिस बैंड, बीडीएस टीम व वाहन शाखा का निरीक्षण भी किया।

परेड निरीक्षण के बाद आयोजित पुलिस सम्मेलन में आईजीपी महोदय ने अधिकारियों व कर्मचारियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। सम्मेलन में अधिकतर कर्मियों ने पारिवारिक कारणों से अन्य जिलों में स्थानांतरण की मांग की, जिस पर आईजीपी महोदय ने न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थानों और चौकियों में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता में पुलिस की सकारात्मक छवि बनी रहे। उन्होंने दोहराया कि अनुशासन ही पुलिस व्यवस्था की बुनियाद है और किसी भी स्तर की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आईजीपी महोदय ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर बल देते हुए पुलिसकर्मियों को रोजाना कम से कम एक घंटे योग, एक्सरसाइज और वर्कआउट के लिए निकालने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि ड्यूटी के साथ-साथ अपने परिवार को भी समय देना जरूरी है, जिससे मानसिक संतुलन बना रहे। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईजीपी महोदय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की आदर्श छवि को सशक्त करने की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा,  साधना सिंह, उत्तम प्रताप सिंह, सिद्धांत तिवारी एवं जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा दोपहर पुलिस कार्यालय रायगढ़ का निरीक्षण किया गया । पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने सभी शाखा प्रमुखों के कार्यों की समीक्षा की तथा उन्हें गुणवत्ता पूर्वक कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया और लंबित फाइलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मिलकर जाना हाल, कहा—हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी...

More Articles Like This