spot_img
spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026

दुनिया की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं की सूची में भारत जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना:-ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

जापान को पछाड़ने पर वित्त मंत्री ओपी की प्रतिक्रिया

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

रायगढ़ :- दुनिया की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं की सूची में भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया और विश्व कीचौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना गया।वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा 2004 से 2014 के मध्य कांग्रेस की सत्ता के दौरान भारत दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रहा। इस अवधि में देश की प्रगति नगण्य थी। देश एक भी पायदान ऊपर नहीं चढ़ पाया। 2014 में मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सरकार बनी और उनके करिश्माई निर्णयों की वजह से भारत विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा। अब जापान को पीछे छोड़ भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया देश तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य प्राप्त करेगा। आर्थिक मामलों में लिए जा रहे निर्णयों की वजह से देश ने यह गौरवसपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।4 ट्रिलियन डॉलर 

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

के साथ भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। आज भारत जापान से बड़ा है। और अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं। मोदी जी के नेतृत्व में इसी तरह से योजनाएं नीतियां बन कर क्रियान्वित होती रही तो जल्द ही आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। भारत को यह उपलब्धि मजबूत घरेलू मांग, अनुकूल जनसांख्यिकीय रुझानों और नीतिगत सुधारों की वजह से मिली है। चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर वैश्विक स्तर पर बहुत भारत का दबदबा बढ़ेगा। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रभाव बढ़ेगा। G20 और IMF में भी प्रभाव बढ़ेगा। इस वजह से भारत में विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी।ग्लोबल कंपनियो को भारत में अपने अनुकूल माहौल आकर्षक माहौल नजर आ रहा इससे 

(FDI) में और वृद्धि होगी। भारत की इस उपलब्धि के बाद भारत इकोनॉमिक लीडरशिप के लिए तैयार हो जायेगा।आने वाले वर्षों में देश जर्मनी को पीछे छोड़ देता है तो लीडरशिप और मजबूत होगी। ओपी चौधरी ने कहा IMF सहित अन्य वैश्विक संस्थानों के अनुमानों के अनुसार, यदि भारत की वर्तमान वृद्धि दर बनी रहती है, तो 2028 तक भारत जर्मनी की 4.9 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। भारत की जीडीपी 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर और 2028 तक 5.58 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद केवल अमेरिका (30.57 ट्रिलियन डॉलर) और चीन (19.231 ट्रिलियन डॉलर) ही भारत से आगे रहेंगे। भारत की इकोनॉमी 10 साल में 105% बढ़ी। 2015 में GDP 2.1 से बढकर 2025 में GDP 4.3 हो गई। अमेरिका में यह वृद्धि इस समय में 66% थी और चीन में 76% जर्मनी में 44% जापान में यह वृद्धि 0% रही जबकि UK में 38% फ्रांस में 36% इटली में 39% कनाडा में 34% ब्राजील में 13% थी ।वित्त मंत्री ने कहा भारत के आ रहे इकोनॉमिक बूम का असर आम लोगों पर भी पड़ेगा।भारत की आर्थिक प्रगति से जन जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था से नए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।तकनीक, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के रोजगार के अवसर के तेजी से बढ़ोतरी होगी।बढ़ती जीडीपी और निवेश से जीवन स्तर बेहतर होगा ।इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार तेजी से होगा। मध्य वर्गीय उपभोक्ता की ताकत बढ़ेगी।बढ़ती आय और मध्यम वर्ग के विस्तार से उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं की मांग बढ़ेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार…फरार आरोपी इंदिरानगर पूछापारा निवासी संजू बघेल उर्फ आशीष...

आरोपी झगडेलू प्रवित्त का मोहल्लेवासियों ने भी की थी शिकायत, छेड़खानी के मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत...

More Articles Like This

error: Content is protected !!