चोरी की बाइक के साथ आदतन बाइक चोर गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने चोरी और संगठित अपराध धारा में कार्यवाही कर भेजा जेल

spot_img
Must Read

रायगढ़, 19 मई, 2025- थाना जूटमिल पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 मई 2025 को एक शातिर और आदतन बाइक चोर राहुल कालो को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में भी चोरी के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है, जिसे देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी हैं।

मामले की शुरुआत 17 मई को हुई, जब सराईभद्दर जूटमिल निवासी संतोष साहू (25) ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मई की सुबह 7 बजे उसने अपनी लिवो होंडा मोटरसाइकिल (CG-13-AJ-3899) को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पतंजलि गोदाम के सामने खड़ा किया था। जब वह 17 मई की रात करीब 3 बजे लौटा, तो बाइक वहां से गायब थी। इस सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 176/2025 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छातामुड़ा क्षेत्र में रहने वाला राहुल कालो चोरी की बाइक चलाते देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया, जिसकी कीमत करीब 25,000 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी राहुल कालो पिता सुग्रीव कालो (20 वर्ष), निवासी कुरूमकेल थाना लेफीपाड़ा जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा), हाल मुकाम छातामुड़ा, थाना जूटमिल, पूर्व में भी थाना कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है। उसके लगातार अपराधों में लिप्त रहने और व्यवहार में सुधार नहीं होने को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने संगठित अपराध की धारा 112 BNS को भी प्रकरण में जोड़ा है।  

थाना जूटमिल के निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, आरक्षक सुशील यादव और नरेश रजक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस तत्परता ने शहर में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गौसेवा सबसे बड़ी सेवा है, सेठ किरोड़ीमल की नगरी में गौ-चिकित्सालय का शुभारंभ सेवा का नया अध्याय” – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ :- शहर की ऐतिहासिक धरोहर श्री चक्रधर गौशाला में गायों के समुचित उपचार हेतु नवनिर्मित अत्याधुनिक चिकित्सालय का...

More Articles Like This