एनटीपीसी लारा में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का शुभारंभ

spot_img
Must Read

रायगढ़ / एनटीपीसी लारा में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का शुभारंभ

एनटीपीसी लारा परियोजना में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ 2025 का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य लारा परियोजना के आस पास ग्रामों के शासकीय स्कूलों में 10 से 11 वर्ष की आयु वर्ग के बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल से संपन्न बनाना है। इस वर्ष इस कार्यक्रम में आसपास के ग्रामों से चयनित 40 बालिकाएं भाग ले रही हैं। ग्रीष्म अवकाश का सही उपयोग करने के लिए यह कार्यक्रम का रूपरेख बनाया गया है। समारोह की

शुरुआत कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार एवं  अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरीता महिला समिति एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक द्वीप प्रज्वलन और एनटीपीसी गीत के साथ हुई। अपने प्रेरणादायक शब्दों में कुमार ने कहा, बालिका सशक्तिकरण अभियान केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चियों को जीवन जीने का कला सिखाने के लिए बनाया गया है। इसके पश्चात पिछले वर्ष की बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।समारोह में अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरीता महिला समिति ने अपने संबोधन में बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को आश्वस्त किया कि महिला समिति बच्चियों के देखभाल अपनी बच्चियों के तरह करेंगे। इस अवसर पर फैज तैयब, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण, रवि शंकर, महाप्रबंधक परियोजना , जाकिर खान, ए जी एम मानव संसाधन, सभी विभागाध्यक्ष, महिला समिति की सदस्याएं, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, परियोजना के अधिकारीगण, हीरो माइंड माइन्स एजेंसी के सदस्य, ग्रामवासी एवं अभिभावकगण भी उपस्थित रहे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

गौसेवा सबसे बड़ी सेवा है, सेठ किरोड़ीमल की नगरी में गौ-चिकित्सालय का शुभारंभ सेवा का नया अध्याय” – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ :- शहर की ऐतिहासिक धरोहर श्री चक्रधर गौशाला में गायों के समुचित उपचार हेतु नवनिर्मित अत्याधुनिक चिकित्सालय का...

More Articles Like This