spot_img
Saturday, June 13, 2026

रोडोपाली भाजपा की मजबूती को गति देने मण्डल कार्यकारणी का गठन

spot_img
Must Read

महेंद्र पटेल(सुदामा) एवम झुमुक लाल को महामंत्री तो शकुंतला राठिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय पवन साय जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान के अनुशंसा पर भाजपा मंडल रोडो पाली की नवीन मण्डल कार्यकारणी की घोषणा की गई है।

रोडोपाली मण्डल के नवीन कार्यकारणी में पूर्व में ही अध्यक्ष के नाम पर सरोज बेहरा के नाम की घोषणा की जा चुकी है।आज जारी नवीन सूची में बगबुड़ा निवासी युवा नेता महेंद्र पटेल एवम बनई शक्तिकेन्द्र के झुमुकलाल को महामंत्री बनाया गया है।

उपाध्यक्ष के नामो पर शकुंतला राठिया,त्रिलोचन बबलू पटनायक,तानसिंग बबलू पटेल एवम शोभाराम बेहरा के नामो की घोषणा की गई है।इसके साथ ही मंत्री पद पर लक्ष्मी निषाद लता विद्याधर साहू,रामावतार पैंकरा पुष्पा श्रीवास के नामो पर सहमति जताया गया।कोशाध्यक्ष की जिम्मेदारी तुलाराम गुप्ता को दी गई है।

भाजपा तमनार के पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,वरिष्ठ नेता सतीश बेहरा,पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया,रमेश बेहरा,बंसी चौधरी,जतिन साव,विनायक पटनायक,जागेश सिदार,यादलाल नायक,सुभाष मित्तल,सुरेश पंडा,सुरेश नायक,कमल राठिया उद्धव पंडा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मण्डल में भाजपा की मजबूती हेतु कार्य कर पाने की शुभकामना दिया है।रोडोपाली मण्डल के गठन से पूरे मण्डल में भाजपाइयों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Latest News

एसएसपी ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, बाइक चोरों और फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान तेज करने के निर्देश,

अपराध नियंत्रण के लिए माइनर एक्ट की कार्रवाई तेज करें, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और वेश्यावृत्ति गतिविधियों पर लगातार प्रहार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!