spot_img
Saturday, June 13, 2026

भाजपा किरोड़ीमल मंडल की नई कार्यकारणी का गठन

spot_img
Must Read

गजेंद्र यादव,भुवन पटेल,दुष्यंत रात्रे,विद्या नायक,सुरजभान राठिया को मिला महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रायगढ़- भारतीय जनता पार्टी के रायगढ़ जिला अंतर्गत सभी मंडलों की नई कार्यकारणी का गठन किया जा रहा है।जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने सभी वरिष्ठ जनों की सहमति उपरांत मंडलों के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है ताकि टीम वर्क की तरह कार्य संपादित किया जा सके।रायगढ़ शहर से लगे हुए खरसिया विधानसभा के किरोड़ीमल मंडल का गठन कल पूर्ण हुआ जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में सभी नवीन दायित्वधारियों को बधाई प्रेषित करते हुए मंडल की घोषणा की।मंडल अध्यक्ष के रूप में अतुल शर्मा की घोषणा पूर्व में की जा चुकी थी वहीं शेष बचे पदों की घोषणा भी पूर्ण हुई।

नवीन कार्यकारणी में जामपाली निवासी गजेंद्र यादव एवम हर्दी झरिया निवासी भुवन पटेल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।उपाध्यक्ष के रूप कासिचुआ के युवा जनपद सदस्य दुष्यंत रात्रे,लीलाधर पटेल मुरालीपाली,राकेश विश्वकर्मा किरोड़ी, शकुंतला विश्वकर्मा को स्थान दिया गया है।निर्विरोध जनपद सदस्य विद्यानायक को मंत्री पद की जवाबदारी के साथ खिलेश्वरी साहू,सूरज भान राठिया एवम श्रीमती कांति मानिकपुरी को भी मंत्री पद की जवाबदारी दी गई है।कोष की रक्षा की जिम्मेदारी त्रिवेणी निषाद को देते हुए कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Latest News

एसएसपी ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, बाइक चोरों और फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान तेज करने के निर्देश,

अपराध नियंत्रण के लिए माइनर एक्ट की कार्रवाई तेज करें, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और वेश्यावृत्ति गतिविधियों पर लगातार प्रहार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!