जिला अस्पताल के पास तलवार लहराते युवक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

spot_img
Must Read

रायगढ़, 12 मई 2025 । कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल के पुराने गेट के पास एक युवक को तलवार लहराते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। युवक राहगीरों को डराने धमकाने की नीयत से सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम हथियार के साथ घूम रहा था। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई सुखनंदन पटेल के निर्देश पर प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत व आरक्षक मनोज पटनायक और उत्तम सारथी की टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी युवक को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम सदानंद कलेत पिता विपिन कलेत उम्र 24 वर्ष निवासी बापू नगर, मानकेशरी मंदिर, थाना कोतवाली रायगढ़ बताया। उसके कब्जे से तलवार बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में कोतवाली पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई कर रही है। टीआई सुखनंदन पटेल की अगुवाई में यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण...

More Articles Like This