जय नाश्ता होटल में सिलेंडर फटा…पूरी दुकान जलकर हुई खाक…दो गंभीर को जिंदल रेफर…कई लोग आग की चपेट में आए…दो बाइक और कार भी…पढ़िए पूरी खबर

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ / ढ़िमरापुर चौक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुरारी होटल के बगल में स्थित जय नाश्ता होटल में सिलेंडर फटने से आग लग गई। यह घटना 2:00 बजे हुआ

आपको बता दें कि घटनास्थल पर होटल संचालक सहित चार और स्टाफ थे मौके पर मौजूद दो ग्राहक नाश्ता कर रहे थे तब अचानक ही सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा गैस फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि देखते ही देखते होटल में आग लग गई सब कुछ जलकर खाक हो गया बगल के दुकान से पानी लाकर बुझाया जा रहा था। 

मिली जानकारी के अनुसार दो ग्राहक और दुकान के कर्मचारी बुरी तरह आग में झुलस गए हैं नाश्ता करने आए दो लोगों को जिंदल में भर्ती कराया गया है तथा तीन स्टाफ जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है। 

जिस समय सिलेंडर फटा उस वक्त रास्ते में चल रहा है एक व्यक्ति भी घायल हुआ साथ ही दो मोटरसाइकिल भी जल गई एक चार पहिया वाहन की सामने का हिस्सा जल गया। 

ढ़िमरापुर रोड के दोनों रास्तों पर राहगीरों की भारी भीड़ थी। सड़क पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। घटना के कुछ देर के बाद ही दमकल की गाड़ी आई और आग पर काबू पाया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This