तमनार पुलिस की गांजा रेड कार्रवाई : मकान तलाशी में 1.828 किलो गांजा जब्त, आरोपिया गिरफ्तार

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

29 दिसंबर, रायगढ़ । तमनार पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 दिसंबर 2024 को ग्राम तमनार की निवासी श्रीमती खीरमति साहू के घर से 1.828 किलो अवैध गांजा जब्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

सूचना के मुताबिक, आरोपिया अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रही थी। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मी और गवाहों की मौजूदगी में आरोपिया के घर की तलाशी ली, जिसमें उसने पलंग के नीचे प्लास्टिक की पॉलिथीन में गांजा छुपाकर रखने की बात स्वीकार की। बरामद गांजा का वजन 1.828 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7500 है। पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि वह इसे अवैध बिक्री के लिए रखी थी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त किया और आरोपिया के खिलाफ *धारा 20(B) NDPS एक्ट* के तहत मामला दर्ज किया है।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने किया। उनके साथ सहायक उप निरीक्षक नरसिंग यादव, प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार, अनूप मिंज और पुष्पेंद्र सिदार की टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

तमनार पुलिस की कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर सख्ती से रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा...

More Articles Like This