ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय को मिले “बेस्ट यूनिवर्सिटी फॉर एक्सीलेंस इन इंडस्ट्री -एकेडेमिआ कोलैबोरेशन” एवं “लीडिंग प्राइवेट यूनिवर्सिटी फॉर एकेडेमिक एक्सीलेंस” सम्मान

spot_img
Must Read

(ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय को मिले ये प्रतिष्ठित सम्मान विश्वविद्यालय  की अकादमिक उत्कृष्टता, उद्योग–सहयोग और अग्रगामी सोच के प्रति प्रतिबद्धता के प्रमाण हैं  जो शिक्षा और उद्योग दोनों में प्रगति को गति देते हैं।  – डॉ आर. डी. पाटीदार, कुलपति, ओपीजेयू)

रायगढ़; /ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता, सार्थक साझेदारी के माध्यम से उद्योग के विकास में योगदान, अनुसंधान नवाचार, और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए ज्ञान के अनुप्रयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु  “बेस्ट यूनिवर्सिटी फॉर एक्सीलेंस इन इंडस्ट्री-एकेडेमिआ कोलैबोरेशन” एवं “लीडिंग प्राइवेट यूनिवर्सिटी फॉर एकेडेमिक एक्सीलेंस” अवार्ड्स से सम्मानित  किया गया है। 8 नवम्बर एवं 9 नवम्बर  2024  को नई दिल्ली  में आयोजित ‘ZIES अवार्ड प्रोग्राम’  एवं “IIRF इंडस्ट्री एकेडेमिया स्किल कॉन्क्लेव” के दौरान ओपी जिंदल विश्वविद्यालय की ओर से ये पुरस्कार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार ने ग्रहण किया।  विश्वविद्यालय ने अकादमिक और उद्योग उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए इन दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों के साथ राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की है।

भविष्य की आवश्यकताओं के साथ जोड़कर और व्यावहारिक प्रदर्शन पर जोर देकर तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय  का यह प्रयास छात्रों को उनके चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज के लिए मूल्यवान योगदानकर्ता बनने में मदद करता है। विश्वविद्यालय को सम्मान प्राप्त होने पर  कुलपति डॉ पाटीदार ने जेएसपी के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी एवं विश्वविद्यालय की चांसलर श्रीमती शालू जिंदल जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि माननीया चांसलर श्रीमती शालू जिंदल जी के सतत मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का ही परिणाम है और पूरा विश्वविद्यालय परिवार उनके प्रति आभारी है।  ओपीजेयू  की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अनुराग विजयवर्गीय ने भी सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को बधाई दिया।

ज्ञातव्य हो की रायगढ़ के पुंजिपथरा स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय की स्थापना 2014 में (राज्य बिल अधिनियम 13) देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह – जिंदल ग्रुप द्वारा देश और विदेश के छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से  की गई थी। वर्त्तमान में विश्वविद्यालय में  इंजीनियरिंग  (डिप्लोमा, बी.टेक., एम.टेक., एवं पीएचडी), मैनेजमेंट (बीबीए, बी कॉम-ऑनर्स, बीए- ऑनर्स,  एमबीए एवं पीएचडी) एवं साइंस  (बीएससी-ऑनर्स, एमएससी एवं पीएचडी) के पाठ्यक्रम संचालित हैं।   विश्वविद्यालय विश्व स्तर के पाठ्यक्रम, विश्व स्तरीय शिक्षक, आधुनिक शिक्षण विधियाँ, अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचे और शिक्षार्थियों को एक जीवंत परिसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है; और यह विश्वविद्यालय इस्पात प्रौद्योगिकी और प्रबंधन की विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए डेडिकेटेड रूप से कार्य कर रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

देश के विभिन्न राज्यों के साथ रूस से भी आई फिल्म, साइबर जागरूकता की मुहिम को मिली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी राष्ट्रीय...

More Articles Like This