spot_img
Monday, May 11, 2026

पुसौर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

Must Read

02 नवंबर, रायगढ़ । पुसौर पुलिस ने महिला द्वारा दर्ज कराई गई दुष्कर्म की रिपोर्ट पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आज आरोपी नेहरू खडिया (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 

घटना के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तबियत ठीक नहीं लगने से वह कल शाम करीब 6:30 बजे अपने घर के बाहर परछी में बैठी थी, तभी आरोपी नेहरू खडिया वहां पहुंचा और जबरन उसे गली की ओर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। 

 महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अप.क्र. 259/2024 के तहत धारा 64(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुसौर पुलिस ने आरोपी नेहरू खडिया को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना और आरक्षक महेश चौहान की अहम भूमिका रही है।

Latest News

अडानी और एसईसीएल के लिए रायगढ़ के ‘जीवनरेखा’ की बलि चढ़ाने पर उतारू प्रशासन! नगेन्द्र नेगी…

कांग्रेस ने कहा जन भावना और नियमों के विरुद्ध जनसुनवाई निरस्त करें प्रशासन रायगढ़ । आदिवासी बाहुल्य रायगढ़ जिले को...

More Articles Like This

error: Content is protected !!