छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता महाअभियान ने नई ऊंचाइयों को छुआ:- ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

ओपी ने इस उपलब्धि को मोदी सरकार की नीति एवं विष्णु देव साय सरकार के सुशासन की नतीजा बताया

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ में 50 लाख से अधिक जनता के जुड़ने पर विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा प्रदेश की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों एवं विष्णु देव साय सरकार के सुशासन पर विश्वास जताया है। ओपी चौधरी इन दिनों झारखंड राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव के संघन प्रचार अभियान पर है। सघन प्रचार अभियान के दौरान झारखंड जीत का दावा करते हुए ओपी ने कहा प्रदेश की 50 लाख जनता भाजपा परिवार से बतौर सदस्य जुड़ी है प्रदेश की जनता का यह जुड़ाव प्रदेश में युगांतरकारी परिवर्तन लाएगी।भाजपा के सदस्यता अभियान को महायज्ञ निरूपित करते हुए कहा प्रदेश की जनता में सदस्य बनकर इसमें अपनी आहुति दी है। जनता के अभूतपूर्व उत्साह के आमने नतमस्तक होते हुए वित्त मंत्री ने कहा इस अभियान को पूरा करने में जुटे समस्त कार्यकर्ताओं को वे नमन करते है जिनके दिन रात अथक परिश्रम में यह अभियान सार्थक सिद्ध हो पाया। मोदी सरकार की नीतियों एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन की वजह से जनता ने भाजपा परिवार सदस्यता खुले हृदय से स्वीकार की है। प्रदेश में भाजपा सदस्यों की संख्या 50 लाख पार हो जाने पर इसे ऐतिहासिक उपलब्धि निरूपित करते हुए ओपी ने कहा संगठन से जुड़े समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का समन्वित प्रयास सराहनीय है। पिछले 3 सितम्बर को इस अभियान की शुरुआत हुई थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वच्छता अभियान: विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…अदाणी फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में 130...

मिलूपारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, सरपंच और साइट हेड ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला रायगढ़: 'स्वच्छता ही सेवा'...

More Articles Like This