पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई : ग्राम मल्दा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

spot_img
Must Read

22 अक्टूबर, रायगढ़ । पुसौर पुलिस ने आज दिनांक 22 अक्टूबर, 2024 को ग्राम मल्दा के मंदिर चौक पर एक सफल शराब रेड कार्रवाई में 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। सुबह थाना प्रभारी रोहित कुमार बंजारे को मुखबिर से ग्राम मल्दा में अवैध महुआ शराब तस्करी की सूचना मिली। थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर के नेतृत्व में एक टीम को ग्राम मल्दा भेजा, जहां पुलिस टीम ने मंदिर चौक पर एक युवक को पैदल शराब ले जाते हुए पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम प्रेमकुमार बसोड है, जिसके पिता का नाम कलप राम बसोड है और वह नेतनगर, थाना जूटमिल, रायगढ़ का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना पुसौर में धारा 34 (2), धारा 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में एसआई कुंदन लाल गौर और कांस्टेबल राजकुमार उरांव शामिल थे। पुसौर पुलिस की इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आज नटवर स्कूल मैदान में होगा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 का भव्य आगाज

आज नटवर स्कूल मैदान में होगा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 का भव्य आगाज गोल्डन जुबली सम्मान समारोह के साथ...

More Articles Like This