spot_img
spot_img
Saturday, February 14, 2026

अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से खिलाड़ियों को मिली है राष्ट्रीय स्तर की पहचान: सांसद श्री राधेश्याम राठिया

spot_img
Must Read

अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से खिलाड़ियों को मिली है राष्ट्रीय स्तर की पहचान: सांसद श्री राधेश्याम राठिया

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

चक्रधर समारोह में कबड्डी के फाइनल मैच में उपविजेता बना अदाणी फाउंडेशन
धनकुवर सिदार बेस्ट रेडर और रानी को बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार
रायगढ़, 17 सितम्बर, 2024: चक्रधर समारोह के अंतर्गत तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। इस आयोजन में विभिन्न महिला और पुरुष वर्ग की कुल 20 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अदाणी फाउंडेशन पुसौर और जिंदल फाउंडेशन, तमनार के बीच महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें अदाणी फाउंडेशन की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल स्कोर 18-13 रहा, जिसमें अदाणी फाउंडेशन की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

अदाणी पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सरोकार के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा विगत दो वर्षों से स्थानीय खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के तहत बालिकाओं को निःशुल्क कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहा है। इस पहल के तहत अदाणी फाउंडेशन ने कई होनहार बालिकाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने और अपने पहचान बनाने का अवसर दिया है। पिछले साल की प्रतियोगिता में अदाणी फाउंडेशन की टीम विजेता बनी थी और इस साल उन्होंने फाइनल में उपविजेता बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, ”कबड्डी का खेल भारत का सबसे प्रचीन खेल है। और चक्रधर समारोह में कबड्डी का आयोजन इस खेल को जीवंतता के लिए किया जाने वाला प्रयास है। वहीं इस खेल के लिए अंचल के खिलाड़ियों को अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास कबड्डी खेल को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए सराहनीय कदम है। जो की इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। फाउंडेशन की यह उपलब्धि न केवल खेल के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी एक महत्वपूर्ण कदम है।“

इस अवसर पर कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह बाघवा, डिप्टी कलेक्टर श्री शशिकांत कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्राकर सहित खेल से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की टीम के कोच श्री प्रेम नायक, श्री रतिराम सिदार, श्री परमेश्वर बिश्वाल और अदाणी फाउंडेशन के श्री परमेश्वर गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता में अदाणी फाउंडेशन की धनकुवर सिदार को बेस्ट रेडर और रानी को बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और टीम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अदाणी फाउंडेशन की टीम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान खिलाड़ी धनकुंवर सिदार ने कहा कि, “इस आयोजन से स्थानीय खेल और खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिला है। जिससे हमें अपनी प्रतिभा को खुलकर प्रदर्शित करने का मौका मिला। अदाणी फाउंडेशन के निरंतर समर्थन और प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। फाउंडेशन की इस पहल ने न केवल खेल को बढ़ावा दिया है, बल्कि स्थानीय समुदाय में खेल के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है।“

अदाणी फाउंडेशन, अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ की सामुदायिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए सयंत्र के आसपास के गावों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में सुधार के लिए पहल करता है। इस प्रतियोगिता ने अदाणी यह साबित कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर खेल को प्रोत्साहित करने के प्रयासों से न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

पुसौर क्षेत्र में पशुधन विकास की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की व्यापक पहल…2062 पशुओं का उपचार, 2820 का डिवर्मिंग, 334 किसानों को प्रशिक्षण; नस्ल...

रायगढ़, 13 फरवरी 2026 — अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड में पशुधन विकास, उन्नत नस्ल प्रोत्साहन...

More Articles Like This

error: Content is protected !!