spot_img
Sunday, August 16, 2026

चक्रधर समारोह आयोजन के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू

spot_img
Must Read

चक्रधर समारोह आयोजन के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू

अपर कलेक्टर  राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

रायगढ़, 28 अगस्त 2024/ कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय ने अन्य अधिकारियों के के साथ चक्रधर समारोह-2024 के आयोजन की तैयारियों के संबंध में रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम  प्रवीण तिवारी भी इस दौरान साथ रहे।

 अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय ने इस दौरान रामलीला मैदान के लेबलिंग करने के निर्देश नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को दिए। मंच की तैयारियों के साथ पंडाल और उसमें बैठक व्यवस्था को लेकर चर्चा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश, ग्रीन रूम की तैयारी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम स्थल के आस पास पार्किंग तैयार करने और सुरक्षा व्यव्स्था के लिए बैरिकेडिंग इत्यादि के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। 

इस दौरान ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप, खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह, खनिज अधिकारी राजेश माल्वे, तहसीलदार शिव कुमार डनसेना, एसडीओ ईएंडएम मुकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

केऔसुब इकाई एलएसटीपीपी लारा (रायगढ़) के CISF के प्रदीप कुमार देवता पुलिस पदक से सम्मानित किया

केऔसुब इकाई एलएसटीपीपी लारा (रायगढ़) के CISF के प्रदीप कुमार देवता पुलिस पदक से सम्मानित किया केऔसुब इकाई एलएसटीपीपी रायगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!