नाबालिग बालक भटकता हुआ मिला, कोतवाली ने सुरक्षित माता-पिता को सौंपा…

spot_img
Must Read

नाबालिग बालक भटकता हुआ मिला, कोतवाली ने सुरक्षित माता-पिता को सौंपा…

24 अगस्त, रायगढ़ । कल संध्याकालीन पैदल गश्त के दौरान थाना सिटी की पुलिस को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास एक नाबालिग बालक मिला। पुलिस स्टाफ ने उसे सुरक्षित थाने लाकर पूछताछ की, जिससे पता चला कि वह बालक चरखापारा, चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ का निवासी है।

किशोर ने बताया कि वह बिना किसी को सूचित किए बंबई, महाराष्ट्र में काम करने के लिए निकला था। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने तुरंत बालक के पिता को सूचना दी और बताया कि उनका पुत्र बिना बताए घर से निकल गया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने बालक को आशियाना सेंटर में रखा।

अगले दिन, आज 24 अगस्त 2024 को, बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से कोतवाली पुलिस ने एक संभावित संकट को टाल दिया और बालक को सुरक्षित घर पहुँचाया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वच्छता अभियान: विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…अदाणी फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में 130...

मिलूपारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, सरपंच और साइट हेड ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला रायगढ़: 'स्वच्छता ही सेवा'...

More Articles Like This