कृष्ण जनामाष्मी और शोभायात्रा की तैयारी को लेकर यादव समाज की बैठक रविवार को

spot_img
Must Read

कृष्ण जनामाष्मी और शोभायात्रा की तैयारी को लेकर यादव समाज की बैठक रविवार को

रायगढ़ | कृष्ण जनामाष्टमी और शोभायात्रा की तैयारी को लेकर यादव समाज के द्वारा रविवार 4 अगस्त को बैठक बुलाई गई है। जिसमें समाज के बुद्धिजीवी व सदस्य शामिल होकर आगामी दिनों में आने वाले जमनाष्टमी की तैयारी व शोभायात्रा की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक रविवार शाम 5 बजे केलोबिहार स्थिति कृष्ण यादव धर्मशाला में आयोजित होगी। रायगढ़ जिले में कृष्ण जन्माषटमी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। जिसे लेकर यादव बंधुओं द्वारा अपने कुलदेवता की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। अलग-अलग मोहल्लों से निकलने वाले इस शोभायात्रा को इस बार एक बड़ा रूप देने की मंशा है। इसी उद्देश्य के साथ बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी यादव समाज के लोग शामिल हो सकते हैं। अतः आप सभी यादव बन्धुओं व कृष्ण साखाओं से निवेदन है कि अपने मोहल्ले के सभी लोगों को एकत्रित कर बैठक में लेकर सम्मिलित होवे। अखिल भारत वर्षीय यादव महा सभा के जिला अध्यक्ष संतोष यादव तथा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष यादव के द्वारा यह प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This