वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की पहल, पुसौर के दो स्कूलों के लिए 75- 75 लाख स्वीकृत

spot_img
Must Read

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की पहल, पुसौर के दो स्कूलों के लिए 75- 75 लाख स्वीकृत

ग्रामीण क्षेत्रों के स्कुलो की दशा दिशा सुधारने ओपी चौधरी ने बीड़ा उठाया

शासकीय हाई स्कूल गडुमरिया एवम शासकीय हाई स्कूल सोडे केरा के दिन बहुरेंगे

रायगढ़ / प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओ पी चौधरी की पहल से रायगढ़ जिले के पुसौर विकास खंड के स्कूलों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दो स्कूलों के लिए 75 – 75 लाख कुल डेढ़ करोड़ रुपए की स्वीकृत किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए है। पुसौर विकास खंड के शासकीय हाई स्कूल गडुमरिया एवम शासकीय हाई स्कूल सोडे केरा हेतु 75.23 लाख 75.23 लाख की स्वीकृति स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से जारी किए गए है। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने रायगढ़ के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र वासियों की इस बहु प्रतीक्षित मांग के संबंध में पत्र लिखकर शिक्षा विभाग को अवगत कराया था जिस पर सहमति प्रदान की गई है। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की इस सार्थक पहल से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य तेजी से पूरा हो रहा है। शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ साथ मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा की ओर विष्णु देव साय सरकार तेजी से अग्रसर है। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र के मौजूद स्कूलों की दशा किसी से नहीं छुपी हुई। जर्जर होती स्कूलों की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी जिसे विधायक ओपी चौधरी ने पूरी संजीदगी से समझा और तत्काल ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर जीर्णोधार की तैयारी की जा रही इस क्रम में पुसौर विकास खंड के दो स्कूलों के लिए 75- 75 लाख कुल 1.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। ओपी चौधरी के इस पहल से अंचल के छात्र छात्राओं पालकों मे हर्ष व्याप्त है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This