अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी…सिसिरिंगा घाटी में सप्ताह भर में दूसरी बड़ी घटना…दो गंभीर

spot_img
Must Read

अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी…सिसिरिंगा घाटी में सप्ताह भर में दूसरी बड़ी घटना…दो गंभीर

रायगढ़ / धरमजयगढ़ क्षेत्र के आने वाले सिसिरिंगा घाटी में सोमवार को बड़ी दुर्घटना हुई, सप्ताह भर में दूसरी बड़ी घटना, लगभग आठ दिन पहले ही घाटी के पास लोगों से भरी पिकअप पलट गई थी। 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह रायगढ़ केवड़ा बड़ी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर बस जशपुर की ओर जाने वाली बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जय माता दी बस दुर्घटनाग्रस्त होते ही आहतों में चीख पुकार मच गई स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से सकुशल बाहर निकल गया। 

यात्री बस में लगभग 25 लोग सवार थे जिसमें 2 महिलाओं को गंभीर हालत में है तो वही बाकी मुसाफिरों को हल्की-फुल्की चोटें आई है। सभी घायलों को धरमजयगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है, यात्रियों को अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए दूसरे वाहन के जरिए भेजा गया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This