कैच द रेन’ की थीम पर जल संरक्षण अभियान, महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

spot_img
Must Read

कैच द रेन’ की थीम पर जल संरक्षण अभियान, महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

रायगढ़; 27 जुलाई 2024 / जिले के तमनार ब्लॉक में अदाणी समूह द्वारा जलसंरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। गारे पेल्मा-3 कोयला खदान के सामाजिक सहभागिता के तहत अदाणी फाउंडेशन तथा पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में “कैच द रेन” की थीम पर गुरुवार को जल संरक्षण के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंजारी मंदिर मिलूपारा के समीप स्थित तालाब एवं उसके

आसपास की साफ-सफाई तथा पौधारोपण कराया गया। इस मुहिम में ग्राम मिलूपारा की कुल 50 महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं को शिक्षित करने से पूरे परिवार में शिक्षा का प्रचार प्रसार होता है, अतः इस कार्यक्रम में महिलाओं को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया ताकि वे अपने परिवार के लोगों को इसके बारे में बताकर उन्हें भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें। इसके अतिरिक्त महिलाओं को जल संरक्षण हेतु विभिन्न तरीकों के बारे में भी अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भावी पीढ़ियों को जल संरक्षण के पर्यावरणीय लाभों के प्रति जागरूक कर वर्षा जल संचयन तथा संरक्षण को बढ़ावा देना था। इस मौके पर गारे पेल्मा तीन के चीफ ऑफ क्लस्टर श्री मुकेश कुमार, क्लस्टर मानव संसाधन विभाग प्रमुख श्री के के दुबे तथा अदाणी फाउंडेशन की टीम मौजूद थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This