सूरजगढ़ टोल कर्मचारियों से झगड़ा विवाद करने वाले युवकों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई…

spot_img
Must Read

सूरजगढ़ टोल कर्मचारियों से झगड़ा विवाद करने वाले युवकों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई…

पुसौर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से धारदार हथियार जप्त…

12 जुलाई, रायगढ़ । कल दिनांक 11/07/2024 को थाना पुसौर स्थित सूरजगढ महानदी टोल का संचालन करने वाले बबलू पांडे पिता रोहिणी प्रसाद पांडे उम्र 40 वर्ष निवासी चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती द्वारा इसके तथा टोल पर कार्य करने वाले युवकों के साथ ग्राम पडिगांव के युवकों द्वारा गाली गलौच, झगड़ा विवाद करने की रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्टकर्ता बबलू पांडे ने बताया कि महानदी पुल सूरजगढ टोल का मां शारदा फर्म द्वारा ठेका लिया गया है जिसका संचालन इसके द्वारा किया जाता है । दिनांक 10/07/2024 की रात्रि 08:00 से सुबह 10:00 बजे तक इसके साथ टाल पर ड्यूटी में पप्पू यादव, भरत यादव, कमलेश गुप्ता थे । रात्रि करीब 8:00 बजे किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा ग्राम पडिगांव में में तीन मवेशियों को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया था जिससे सड़क जाम थी, उसी रात्रि करीब 10:00 बजे 4-5 युवक टोल के पास आए जिसमें ग्राम पडिगांव का तोष राम चौहान एक तलवार पकड़े हुए था और उसके साथी डंडा पकड़े थे, सभी लड़के काफी देर तक गाली गलौच कर डराते धमकाते रहे । रिपोर्टकर्ता के रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 164/2024 धारा 296, 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध आरोपी तोष पटेल व अन्य के विरुद्ध कायम कर तत्काल पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया जिसमें *आरोपी तोष राम पाईक उर्फ पप्पू पिता कैलाश चंद्र पाईक उम्र 27 साल निवासी पडिगांव थाना पुसौर* को हिरासत में लिया गया जिसके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का तलवार की जप्ती की गई है । शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुसौर पुलिस छापेमारी कर रही है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

देश के विभिन्न राज्यों के साथ रूस से भी आई फिल्म, साइबर जागरूकता की मुहिम को मिली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी राष्ट्रीय...

More Articles Like This