spot_img
Monday, August 17, 2026

बलौदाबाजार हिंसा घटना…पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध.. जांच की मांग…कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन

spot_img
Must Read

बलौदाबाजार हिंसा घटना…पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध.. जांच की मांग…कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन

रायगढ़। पिछले दिनों बलौदाबाजार में हुए हिंसा में कुछ लोगों के द्वारा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए जमकर तोडफोड व आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद छ.ग. पुलिस युवा कांगे्रस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों पर बगैर किसी जांच के उन पर एफआईआर दर्ज कर रही है इसके विरोध में आज युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय की उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जांच उपरांत कार्रवाई करने की मांग की है।


युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक उग्र हिंसा हुई थी जिसकी वे कडी निंदा करते हैं। साथ ही साथ इस आंदोलन में युवा कांग्रेस के संगठन के किसी भी पदाधिकारी के द्वारा शासकीय संपत्तियों को किसी भी प्रकार की हानि नही पहुंचाई गई थी इसके बावजूद छ.ग पुलिस के द्वारा षडयंत्रपूर्वक तरीके से युवा कांग्रेसियों के उपर झूठी रिपोर्ट बनाते हुए एफआईआर कर जबरन आरोप लगाया जा रहा है।
युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव का यह भी कहना है कि सरकार के द्वारा इस मामले में जांच उपरांत सकारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के द्वारा उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई है।आज ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से अक्लाख खान,लोकेश देवांगन,शुभम सिंह,प्रभा शंकर साही,अनिरुद्ध गिरी,रोहित साहू,आसिफ खान,आदि युवा नेता उपस्थित थे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

रायगढ़। तिरंगे रंगों में सजे नन्हें कदम, चेहरे पर देशभक्ति के रंग और हाथों में लहराते छोटे-छोटे तिरंगे.... रामलीला...

More Articles Like This

error: Content is protected !!