सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले में सहारा इंडिया के पूर्व रीजनल मैनेजर को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से किया गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

आरोपी से स्वीफ्ट डिजायर कार की जब्ती, आरोपी गया जेल…

06 जुलाई, रायगढ़ । गत दिनों पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ0 संजीव शुक्ला द्वारा गंभीर मामलों की समीक्षा कर सहारा इंडिया से संबंधित थाना कोतवाली रायगढ़ के अपराध में फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र पतासाजी का निर्देश दिए गये थे । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा फरारी में चालान पेश किये आरोपियों का नये सिरे से शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी के निर्देश दिया गया जिस पर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के सुपरविजन पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीरों को एक्टिव कर फरार आरोपियों का लोकेशन लिया गया तथा जिस पर सहारा इंडिया के रीजनल मैनेजर रजनीश कुमार तिवारी के बिलासपुर में होने की जानकारी मिली । तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाने की टीम बिलासपुर रवाना किया गया । पुलिस टीम बिलासपुर में आरोपी की पतासाजी कर *आरोपी रजनीश कुमार तिवारी पिता स्वर्गीय उमेश प्रसाद तिवारी उम्र 41 साल निवासी पुरानी बस्ती रामनगर रोड अमरपाटन जिला सतना (मध्य प्रदेश) हाल मुकाम गली नंबर 04 विनोबा नगर बिलासपुर थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)* को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया । आरोपी से उसके नियुक्ति संबंधी दस्तावेज तथा धोखाधड़ी के संपत्ति से क्रय की गई स्वीफ्ट डिजायर कार की जप्ती की गई है ।

विदित हो कि शिकायतकर्ता विकास निगानिया निवासी कृष्णा विहार कालोनी रायगढ के आवेदन पर 29 सितंबर 2022 को थाना कोतवाली में सहारा इंडिया के स्थानीय शाखा प्रबंधक एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 1363/2022 धारा 420 , 120 बी , 34 ताहि, धारा 6,10 छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम, धारा 4,5,6 ईनामी चिट और धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी में संलिप्त आरोपी- ओम प्रकाश शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार साहू, करूणेश अवस्थी,अमृत लाल श्रीवास को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश रायगढ़ के न्यायालय में चालान पेश किया गया है । आरोपी रजनीश तिवारी के विरूद्ध शीघ्र पूरक चालान पेश किया जावेगा । कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व ही आरोपियों के चल अचल संपत्ति का चिन्हांकन कर कुर्की/नीलामी कार्यवाही हेतु कलेक्टर रायगढ़ को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है। आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, मनोज पटनायक, साइबर सेल के आरक्षक प्रशांत पंडा, प्रताप बेहरा शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

नर्मदा उत्सव 2026 में श्रेसा सूदन का बजा डंका…राष्ट्रीय स्तर की कथक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया रायगढ़ का मान

रायगढ़/खैरपुर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 2 अक्टूबर को आयोजित नर्मदा उत्सव 2026 में आयोजित राष्ट्रीय स्तर...

More Articles Like This