नवा जतन 2.0 का 8 दिवसीय प्रशिक्षण प्रा.शा. कृष्णापुर में हुआ संपन्न….

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

तीनों संकुल – उर्दना, बरलिया व गेरवानी के प्राथमिक व मिडिल स्कूल के शिक्षक हुए सम्मिलित….

रायगढ । दिनांक 01.08.2022 से 08.08.2022 तक कृष्णापुर प्राथमिक शाला में नवा जतन 2.0 के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।  इसमें मास्टर ट्रेनर्स के रूप मे श्री बाल मुकुंद सिदार, श्रीमती शिवकुमारी कंवर व अजीम प्रेमजी फांउडेशन से श्रीमती बीनू मैम व शेखर सर का विशेष सहयोग रहा। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नवा जतन का उद्देश्य बताया गया कि किस तरह शिक्षक कक्षा में सतत आंकलन करते हुए बच्चों को स्तरवार बाँटकर शिक्षण कार्य को करें। भाषा व गणित पर कक्षा शिक्षण प्रक्रिया कैसी हो, इस पर विस्तृत चर्चा की गई।

         इसमें तीन स्तर के बच्चे होते है, इन बच्चों के साथ गणित व भाषा के अलग-अलग content के साथ कैसे कार्य किया जाये पर चर्चा की गई। पाठ्यक्रम को पूरा कराते हुए कैसे तीन स्तरों के बच्चों को कक्षा में सीखाया जाये, इस पर विस्तृत चर्चा किया गया। चित्रपठन कहानी, कविता / पाठ (पुस्तक का) इस तीनों विधाओं पर पाठ्यक्रम केन्द्रित होता है।

        इन तीनों विधाओं पर इसलिए कार्य किया गया है ताकि इससे पाठ्यक्रम भी पूरा हो और बच्चों के सीख के स्तर की प्रगति होती रहे। इसी तरह गणित के विभिन्न गतिविधि- जोड़, घटाव गुणा, भाग आदि को तीनों स्तरों के बच्चों के साथ कैसे कार्य किया जाये बताया गया। 

         इसमें मिडिल व प्राथमिक शिक्षकों को समूहों में बाँटा गया तथा उन्हें दोनों विषयों गणित व भाषा पर पाठयोजना बनाना व इसका प्रदर्शन किया गया। इस प्रशिक्षण में 3 संकुलों के प्रिंसिपल श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा मैम, श्री बी.  आर. सिंह,  श्रीमती टी. सी. बा तथा CAC श्री रामेश्वर चौहान, श्री विकास पटेल, श्री भीखमसिंह सिदार उपस्थित थे ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This