पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप सहारनपुर में रायगढ़ के कृष्णा दुबे ने जीता गोल्ड मेडल

spot_img
Must Read

कोच ऋषि सिंह की मेहनत का परिणाम, जिला ताइक्वांडो संघ ने शुभकामनाएं

रायगढ़ / जून: पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रायगढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ी कृष्णा दुबे का चयन हुआ था। जिसमें अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुकाबले में कृष्णा दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और राष्ट्रीय स्तरीय मुकाबले में पहुंचे। रविवार को सहारनपुर में आयोजित पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में रायगढ़ के खिलाड़ी कृष्णा दुबे ने गोल्ड मेडल हासिल कर रायगढ़ का मान बढ़ाया। रायगढ़ जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (बटटीमार) ने कहा कि यह जीत हमारे रायगढ़ के राष्ट्रीय स्तर के कोच ऋषि सिंह की मेहनत का ही परिणाम है। उनके कुशल प्रशिक्षक का नतीजा है कि रायगढ़ को आज गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। ताइक्वांडो के क्षेत्र में आगे और भी हमारे रायगढ़ के खिलाड़ी जिले के लिए मेडल हासिल करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (बटटीमार) और सचिव आरती सिंह ने कृष्णा दुबे और कोच ऋषि सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

देश के विभिन्न राज्यों के साथ रूस से भी आई फिल्म, साइबर जागरूकता की मुहिम को मिली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी राष्ट्रीय...

More Articles Like This