पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, रायगढ़ के हरित रायगढ़ अभियान के अंतर्गत 30 से अधिक स्थानों पर पौधारोपण के साथ हुआ अभियान का शुभारंभ

spot_img
Must Read

विशेष सहयोग:-रामदास द्रौपदी फाउंडेशन

रायगढ़ / नगर में दिनांक 05 जून 2024 को पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ के हरित रायगढ़ अभियान का शुभारंभ आज विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हुआ ,जिसके अंतर्गत पर्यावरण गतिविधि के द्वारा विगत 3 जून 2024 को नगर सभी 48 वार्डों में प्रकृति सेवको को नियुक्त कर बड़े पौधो का वितरण किया गया था। नगर के सभी वार्डो में गतिविधि के द्वारा 30 से अधिक स्थानों पर बड़े पौधो का रोपण किया गया।

पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ के द्वारा 3P मॉडल के तहत एक वृहद पर्यावरण संरक्षण अभियान लिया गया है,जिसके अंतर्गत पेड़,प्लास्टिक,पानी को मुख्य रूप से केंद्रित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और नगर स्वच्छता को लेकर एक जन आंदोलन चलाया जाना है,शीर्षक “मेरा नगर मेरी जिम्मेदारी”।इस अभियान में समाज सेवी संगठन रामदास द्रौपदी फाउंडेशन का विशेष सहयोग है।उक्त कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ विभाग प्रमुख दिलीप मोडक, अभियान संयोजक जे.पी. दुबे,अभियान संयोजिका श्रीमती स्नेहा तिवारी दास,अभियान सहसंयोजक विमल महंत,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी एवं अभियान टोली के सदस्यों की उपस्थिति रही।।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार…कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से दाे बाेरी चोरी गुटखा और नकदी...

लोहे के रॉड से शटर उठाकर अंदर घुसे थे आरोपी, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना पर आरोपियों तक पहुंची...

More Articles Like This