spot_img
spot_img
Saturday, February 7, 2026

स्कूलो में समर कैंप का हो रहा आयोजन…विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों का बौद्धिक विकास

spot_img
Must Read

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश पर रायगढ़ कलेक्टर के विशेष निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी समग्र शिक्षा एपीओ के मार्गदर्शन में समर कैम्प का आयोजन कर छात्र-छात्राओं में दक्षता उन्नयन के साथ साथ उनके बौद्धिक व व्यक्तित्व विकास के लिए खेलकूद, योगाभ्यास,पेटिंग चित्रकारी,भाषाई तथा गणितीय कौशल विकास के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ विकासखंड के तारापुर संकुल में समर कैंप का आयोजन कर विभिन्न गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है । संकुल केंद्र तारापुर अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र-छात्राओं को गतिविधियों के माध्यम से उनके जीवन में प्रयोग होने वाले कौशल विकास के कार्यों हॉस्पिटल, पोस्ट ऑफिस, थाना, रेलवे स्टेशन, बैंक कॉलेज एवं शासकीय कार्यों के भ्रमण वहां की कार्य प्रणाली से अवगत कराने का कार्य किया जा रहा है वही संकुल केंद्र अंतर्गत खेलकूद और गणितीय तथा भाषाई कौशल विकास के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया जा रहा है ।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

दिनांक 20 मई 2024 सोमवार को संकुल स्तरीय समर कैंप के प्रथम दिवस का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ करते हुए योगाभ्यास कराया गया तत्पश्चात गणितीय गतिविधि घन व घनाभ अंकों की खोज स्पीड राइटिंग बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न खेलकूद का आयोजन भी किया गया । विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के तहत ग्राम के आयुर्वेद अस्पताल आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भ्रमण कराया गया जहां विद्यार्थियों को अस्पताल की उपयोगिता एवं वहाँ के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी गई आरोग्य मंदिर में पदस्थ चिकित्सक डॉ. शेख सादिक द्वारा अस्पताल के कार्य प्रणाली व उपयोगिता से बच्चों को अवगत कराया । संकुल प्राचार्य भोजराम पटेल द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस तरह के कार्यक्रमों से जोड़ते हुए जीवन को सफल बनाने के उद्देश्य के बारे में बताया गया संकुल समन्वयक राजकमल पटेल ने समर कैंप के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी और अंत में उपस्थित शिक्षक कर्मचारी व छात्र -छात्राओं का आभार व्यक्त किया । समर कैंप आयोजन में संकुल स्तर के नोडल अधिकारी प्रधान पाठक श्यामलाल पटेल, कुमार साहू तारापुर विद्यालय से मंजू पटेल, श्रीमती ज्योति देवांगन, श्रीमती चंद्रकांता, सिदार, साल्हेपाली विद्यालय से पद्मलोचन चौधरी, दिगम्बर बोकरामुड़ा विद्यालय से श्रीमती गौरी पटेल हरिकिशन पटेल, पुष्पेंद्र सिधार, तारापुर से प्रधान पाठक ईश्वर प्रसाद पटेल माधुरी पटेल  पिंगलेश्वरी पटेल, ठाकुरपाली प्रा.शा. से श्रीमती किरण लता लकड़ा,कुरमापाली से मंजूलता नायक एवं लीना ठक्कर एवं औराभांटा से  माधुरी पटेल, सौरभ पटेल, तारापुर विद्यालय से  रीता चौहान, सरिता पटेल, रामेश्वर डनसेना, मनोज पटेल, सुधाबाला नायक, अलेख सिदार एवं महेंद्र कुमार सिदार की सक्रिय सहभागिता रही ।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

इन विद्यालयों की रही भागीदारी :

संकुल स्तरीय समर कैंप में माध्यमिक शाला तारापुर, बोकरामुड़ा, कुरमापाली एवं हायर सेकेंडरी स्कूल तारापुर के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय साल्हेपाली नवीन बोकरामुडा, बोकरामुडा, तारापुर ठाकुरपाली, औंराभांठा एवं कुरमापाली के शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य तेजी से जारी…वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने शहर में विभिन्न विकास कार्यों...

ऑक्सीजोन, नालंदा परिसर सहित बुनियादी ढांचे के कार्य तेजी से प्रगति पर समय-सीमा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-वित्त मंत्री...

More Articles Like This

error: Content is protected !!